फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul Injury Update Reaches Germany for Treatment Know More Latest News in Hindi

KL Rahul Injury: इलाज कराने जर्मनी पहुंचे राहुल ने शेयर की फोटो तो हो गए ट्रोल, अथिया से जुड़ गया मामला

Tue, 21 Jun 2022 02:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 02:17 PM IST
सार

 सोशल मीडिया पर कुछ आलोचकों ने राहुल को ट्रोल करते हुए लिखा कि उनको कोई चोट नहीं लगी है। वो बस अथिया शेट्टी को घुमाने के लिए जर्मनी गए हैं। 
 

विज्ञापन
KL Rahul Injury Update Reaches Germany for Treatment Know More Latest News in Hindi
लोकेश राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेले थे। अब वो भारत के इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो चुके हैं। राहुल को ग्रोइन में समस्या हुई है और वो इलाज कराने के लिए जर्मनी गए हैं। वहां से राहुल ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको देखकर फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। वहीं, कुछ आलोचकों ने कहा कि राहुल इलाज का बहाना बनाकर अथिया के साथ जर्मनी घूमने गए हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि अथिया शेट्टी अपने ब्वायफ्रेंड राहुल के साथ जर्मनी गई भी हैं या नहीं, लेकिन आलोचक इस बात पर राहुल को ट्रोल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल ने ट्विटर पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो सफेट टी-शर्ट और जींस में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से दुआएं मांगी हैं। कई फैंस ने उनके जल्दी फिट होने और मैदान पर वापसी की कामना की, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक यूजर ने लिखा कि चोट तो बहाना है.. सुनील शेट्टी की बेटी को घुमाना है। इसके बाद लोगों ने राहुल को काफी ट्रोल किया। 



लोकेश राहुल ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी के महीने में खेला था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने टीम इंडिया की कप्तानी की थी और भारत को सभी मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद राहुल ने आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी की और लखनऊ की टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। हालांकि, एक बार फिर उनकी टीम खिताब नहीं जीत पाई।

टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं राहुल
लोकेश राहुल अगर समय रहते अपनी चोट से नहीं उबरते हैं तो वो 2022 टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं। राहुल को जर्मनी में इलाज कराने के बाद समय रहते मैदान पर वापसी करनी होगी और अपनी मैच फिटनेस साबित करनी होगी। राहुल के पूरी तरह से फिट न होने पर ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है और वो रोहित के साथ भारत के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ईशान और रोहित की जोड़ी आईपीएल के अलावा अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भारत के लिए पारी की शुरुआत कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed