Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
KL Rahul In Another Marriage: KL Rahul attended the wedding of Bahrain cricketer David Mathias instead of Deepak Chahar wedding, see photos
{"_id":"629858299ce2ef6c7842926c","slug":"kl-rahul-in-another-marriage-kl-rahul-attended-the-wedding-of-bahrain-cricketer-david-mathias-instead-of-deepak-chahar-wedding-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KL Rahul In Another Marriage: दीपक चाहर के बजाय बहरीन के इस क्रिकेटर की शादी में शामिल हुए केएल राहुल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KL Rahul In Another Marriage: दीपक चाहर के बजाय बहरीन के इस क्रिकेटर की शादी में शामिल हुए केएल राहुल, देखें तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:45 PM IST
सार
राहुल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह एक शादी के कार्यक्रम में तो नजर आ रहे हैं, लेकिन वह दीपक की शादी नहीं थी। राहुल बहरीन के लिए खेलने वाले डेविड मथियास की शादी में शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 5
डेविड मथियास की शादी में केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर बुधवार को जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में ज्यादा क्रिकेटर शामिल नहीं हुए। मुख्य क्रिकेटरों में दीपक के भाई राहुल चाहर और उनकी पत्नी ईशानी शादी में मौजूद थे। हालांकि, हैरानी तो तब हुई जब टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल दीपक की शादी में न जाकर किसी और शख्स की शादी में नजर आए।
दरअसल राहुल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह एक शादी के कार्यक्रम में तो नजर आ रहे हैं, लेकिन वह दीपक की शादी नहीं थी। राहुल बहरीन के लिए खेलने वाले डेविड मथियास की शादी में शामिल हुए।
2 of 5
डेविड मथियास की शादी में केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
डेविड मथियास का जन्म 20 मार्च 1991 में भारत के कर्नाटक के एक शहर में हुआ था। मौजूदा समय में वह बहरीन के लिए बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं। मथियास की पत्नी का नाम कलियानी देसाई है।
राहुल ने डेविड मथियास और कलियानी देसाई की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राहुल दोनों को हल्दी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में राहुल ने लिखा- भाई की शादी।
3 of 5
केएल राहुल और दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
मथियास ने कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट में पांच फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसी दौरान उनकी और राहुल की दोस्ती बढ़ी। मथियास ने अपने करियर में बहरीन के लिए चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39.7 की औसत से 119 रन बनाए हैं। गेंदबाजी के बारे में बात करें मथियास ने चार मैच की तीन पारियों में गेंदबाजी तो की है, लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केएल राहुल और दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल और टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी पांच जून को दिल्ली पहुंचेंगे। यहां से टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए तैयारी शुरू करेगी। राहुल टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
दीपक चाहर और जया भारद्वाज (साथ में हैं ईशानी और राहुल)
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरीज के लिए रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। वहीं, ऋषभ पंत उपकप्तानी करते नजर आएंगे। पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत नौ जून से हो रही है। दीपक चाहर इस सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। वह चोट की वजह से पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।