{"_id":"40e3f098-154a-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"kkr-won-the-toss-and-elected-bat-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरडेविल्स ने केकेआर को 52 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
डेयरडेविल्स ने केकेआर को 52 रन से हराया
सेंचुरियन/खेल डेस्क
Updated Sun, 14 Oct 2012 01:29 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स ने ‘मैन ऑफ द मैच’ इरफान पठान की बेहतरीन गेंदबाजी से कोलकाता नाइटराइडर्स को चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 ग्रुप ‘ए’ मैच में 52 रन से हराया। 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने शुरुआती चार विकेट सिर्फ 24 रन पर गंवा दिए।
कप्तान गौतम गंभीर और ब्रैंडन मैककुलम खाता भी नहीं खेल सके जबकि जाक कालिस भी खाता खोले बिना अंगुली में लगी चोट के कारण रिटायर हर्ट हो गए। वह बाद में बल्लेबाजी के लिए मैदान में नहीं उतरे। ओपनर मनविंदर बिस्ला एक रन बनाकर आउट हुए। नतीजतन, कोलकाता टीम ओवर में सात विकेट पर 108 रन ही बना सकी। कोलकाता के लिए मनोज तिवारी (33) और रजत भाटिया ने 26 रन बनाए।
दिल्ली के लिए मीडियम पेसर इरफान पठान, उमेश यादव और मोर्कल ने दो-दो विकेट झटके। इससे पहले, दिल्ली को कप्तान महेला जयवर्धने (21) और वीरेंद्र सहवाग (22) की जोड़ी ने 5.1 ओवर में 36 रन देकर तेज शुरुआत दी। केविन पीटरसन सिर्फ 14 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। चौथे विकेट के लिए उन्मुक्त चंद ने रोस टेलर के साथ 40 गेंदों में 63 रन की शानदार साझेदारी की। उन्मुक्त ने 27 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों के साथ 40 जबकि टेलर ने 24 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों के साथ 36 रन की पारी खेली। कोलकाता के लिए स्पिनर सुनील नारायन ने तीन विकेट चटकाए।