KKR vs RCB : केकेआर के दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, कोलकाता-बैंगलोर का आज होने वाला मैच रद्द
आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाला मैच रद्द हो गया है। केकेआर टीएम के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाला मैच रद्द हो गया है। केकेआर टीएम के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि केकेआर के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि खिलाड़ियों के कोविड पॉजिटिव निकलने के बाद कोई मैच रद्द किया हो।
बता दें कि कोरोना काल के दौरान बीसीसीआई ने मजबूत बायो बबल का हवाला दिया था। जिसके तहत अबतक 29 मैच सफलतापूर्वक कराए गए। लेकिन अहमदाबाद में खेले जाने वाला 30वां मैच रद्द कर दिया गया है। पहले खबर आई थी कि कोरोना काल से बचने के लिए बीसीसीआई ने बायो-बबल को और सख्त कर दिया है लेकिन उसके बाद भी खिलाड़ी बच नहीं पाए हैं।
IPL 2021: Varun, Sandeep test positive for COVID-19, RCB wary of playing KKR on Monday night
Read @ANI Story | https://t.co/EbKvWGIy4A pic.twitter.com/k67swvyxsCविज्ञापन विज्ञापन— ANI Digital (@ani_digital) May 3, 2021
ऐसा कहा गया था कि खिलाड़ियों के बाहर से आने वाले खाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। बबल में रह रहे खिलाड़ियों को सिर्फ होटल में मिलने वाला खाना ही खाना होगा। बता दें कि कोरोना काल में आईपीएल के आयोजन पर सवाल उठ रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी आईपीएल से हट चुके हैं।
हालांकि बीसीसीआई ने साफ कहा था कि आईपीएल जारी रहेगा। बीसीसीआई ने कहा था कि खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाया जाएगा। इस बार कोरोना की वजह से देश के सिर्फ छह शहरों में ही आईपीएल हो रहा है। खिलाड़ियों को ज्यादा सफर ना करना पड़े, इसके लिए ऐसा किया गया है।