फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs RCB IPL 2021 Playing 11 Team Prediction royal challengers bangalore and kolkata night riders

KKR vs RCB Playing 11: जीत की राह तलाश रही कोलकाता की आज बेंगलौर से टक्कर, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Mon, 03 May 2021 10:47 AM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 03 May 2021 10:47 AM IST
सार

आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होने वाला है। यहां जानिए दोनों टीम के संभावित 11 में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
KKR vs RCB IPL 2021 Playing 11 Team Prediction royal challengers bangalore and kolkata night riders
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2021 सीजन का 30वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम को साढ़े सात बजे खेला जाएगा। इस सीजन में दूसरी बार दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेल मैदान में उतरने वाली हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले जब दोनों टीमें खेली थीं, तब विराट की आरसीबी ने मैच को जीत लिया था। ऐसे में माना जा सकता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी पहली हार का बदला ले सकते हैं। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अबतक सात मैच खेले हैं और इनमें से पांच मैच जीते हैं। वहीं दस अंको के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन


हालांकि पिछले तीन मैचों में से दो में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। पिछले ही मैच में पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 34 रनों से मात दी थी। वहीं कोलकाता अबतक सात मैचों में से केवल दो मैच ही जीती है और अंकतालिका में सातवें नंबर पर है। आइए जानते हैं कि दोनों टीम में आज कौन खिलाड़ी बाजी मार सकते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन





कोलकाता नाइट राइडर्स के संभावित 11
नितीश राणा/करुण नायर, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, सुनील नरेन/शाकिब अलहसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के संभावित 11
देवदत्त पडिकल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लैन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहवाज अहमद/वाशिंगटन सुंदर, काइल जैमीसन, डैनियल सैम्स, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

पिच की जानकारी
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अबतक शुरुआत से रन बनाना मुश्किल रहा है। हालांकि जैसे ही गेंद पुरानी हो जाती है, रन बनने शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा यहां स्पिनर्स को बिल्कुल साथ नहीं मिल रहा। रात के मैच में ओस का महत्व बहुत ज्यादा हो जाता है। इसलिए जो टीम टॉस जीतती है वो गेंदबाजी करना चुनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed