फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs PBKS Playing XI Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Wankhede Stadium shreyas iyer VS Mayank Agarwal KKR vs PBKS probable playing 11

KKR vs PBKS Playing XI: कोलकाता और पंजाब में मुकाबला, रबाडा की हो सकती है वापसी, जानें संभावित प्लेइंग-11

Fri, 01 Apr 2022 03:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 01 Apr 2022 03:01 PM IST
सार

पंजाब के लिए अच्छी खबर है कि अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा खेलने के लिए उपलब्ध हो गए हैं। रबाडा को फ्रेंचाइजी ने नौ करोड़ रुपये में खरीदा था। रबाडा को भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की जगह टीम में लिया जा सकता है।

विज्ञापन
KKR vs PBKS Playing XI Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Wankhede Stadium shreyas iyer VS Mayank Agarwal KKR vs PBKS probable playing 11
श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और मयंक अग्रवाल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन के आठवें मुकाबले में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी। पंजाब का यह सीजन में दूसरा मुकाबला होगा। उसने अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। वहीं, कोलकाता ने पहले मैच में चेन्नई को हराया था और दूसरे मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार मिली। दोनों टीमें अब प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है।
विज्ञापन


पंजाब के लिए अच्छी खबर है कि अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा खेलने के लिए उपलब्ध हो गए हैं। रबाडा को फ्रेंचाइजी ने नौ करोड़ रुपये में खरीदा था। रबाडा को भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की जगह टीम में लिया जा सकता है। पंजाब की टीम को अभी भी जॉनी बेयरस्टो की सेवाएं नहीं मिलेंगी। वे तीन दिन के लिए क्वारंटीन में हैं। उनकी अनुपस्थिति में भानुका राजपक्षे को एक और मैच में खेलने का मौका मिलेगा। राजपक्षे ने आरसीबी के खिलाफ 22 गेंद पर 43 रन बनाए थे।
विज्ञापन


पंजाब के अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी पारियां खेली थीं। मयंक अग्रवाल के अलावा शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टन, ओडियन स्मिथ और शाहरुख खान ने पहले मैच में रन बनाए थे। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और राहुल चाहर ही पहले मैच में प्रभावित कर सके थे। रबाडा के आने से टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी और युवा गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता नाइटराइडर्स की बात करें आंद्रे रसेल पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ चोटिल हो गए थे। अगर वे पूरी तरह फिट नहीं हुए तो उनके स्थान पर मोहम्मद नबी को खिलाया जा सकता है। टीम रसेल के चोट को लेकर टूर्नामेंट के शुरुआत में कोई जोखिम उठाना नहीं चाहेगी। अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर पिछले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके बावजूद टीम उन्हें बनाए रखेगी।

कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर से तीसरे क्रम पर खेलते दिखाई दे सकते हैं। टीम को नीतीश राणा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वे दोनों मैचों में अच्छी शुरुआत के बाद विकेट गंवा बैठे थे। रसेल को छोड़कर कोलकाता की टीम में कोई बदलाव होता नहीं दिख रहा। अगर रसेल खेलते हैं तो टीम बिना किसी बदलाव के उतर सकती है।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टन, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।


कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), आद्रे रसेल/मोहम्मद नबी, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed