फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs LSG dose rinku singh given out on no ball KKR Fans reacts on twitter

IPL 2022: क्या लखनऊ के खिलाफ नो गेंद पर आउट हुए रिंकू सिंह, ट्विटर पर मचा बवाल, जानें पूरा मामला

Thu, 19 May 2022 12:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 19 May 2022 12:39 PM IST
सार

लखनऊ के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह स्टोइनिस की जिस गेंद पर आउट हुए थे। वह काफी करीबी गेंद थी। इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और कई यूजर्स का कहना है कि रिंकू नो गेंद पर आउट हुए थे। 
 

विज्ञापन
KKR vs LSG dose rinku singh given out on no ball KKR Fans reacts on twitter
मार्कस स्टोइनिस की इसी गेंद पर बवाल हो रहा है - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में अंपायरिंग से जुड़ा नया विवाद सामने आ रहा है। अगर सोशल मीडिया पर किए गए दावों को सच माना जाए तो कोलकाता की टीम आसानी से लखनऊ को हरा सकती थी। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि, जिस गेंद पर रिंकू सिंह आउट हुए थे, वह नो गेंद थी। ऐसा होने पर कोलकाता को एक अतिरिक्त रन मिलता और बल्लेबाजों ने जो दो रन भागे थे, वो भी उन्हें मिलते। इस स्थिति में कोलकाता की टीम दो गेंद शेष रहते यह मैच जीत सकती थी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अंपायरों को ट्रोल किया है और कहा है कि कोलकाता की हार के लिए अंपायर जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन

क्या है मामला?
लखनऊ और कोलकाता के बीच मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 210 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलकाता की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत थी। मार्कस स्टोइनिस आखिरी ओवर कर रहे थे और रिंकू सिंह ने उनकी शुरुआती चार गेंदों में 18 रन बना दिए थे। अब कोलकाता को जीत के लिए आखिरी दो गेंदों में तीन रन की जरूरत थी। ओवर की पांचवीं गेंद पर रिंकू ने कवर की दिशा में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और एविन लुइस ने शानदार कैच पकड़ कर उन्हें आउट कर दिया। अब कोलकाता को जीत के लिए आखिरी गेंद में तीन रन की जरूरत थी, लेकिन स्टोइनिस ने नए बल्लेबाज उमेश यादव को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही लखनऊ ने मैच दो रन से जीत लिया। 

अब कई फैंस का कहना है कि जिस गेंद पर रिंकू आउट हुए थे। वह नो गेंद थी। इस गेंद के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें मामला काफी करीबी दिख रहा है। इस बीच एक यूजर ने यह भी लिखा कि अगर ऐसा है तो यह बहुत बड़ी चूक है। इस नो बॉल से मैच का नतीजा और प्लेऑफ का समीकरण पलट सकता था। हर विकेट के बाद अंपायरों को नो गेंद चेक करनी चाहिए। 





क्या है नियम?
नियम के अनुसार तीसरा अंपायर हर गेंद के बाद रीप्ले में नो गेंद के जांच करता है और नो गेंद होने पर मैदान अंपायर को इसकी सूचना देता है। इस स्थिति में मैदान में सायरन भी बजने लगता है और बल्लेबाज को फ्री हिट दी जाती है, लेकिन इस गेंद को तीसरे अंपायर ने नो गेंद नहीं दिया था। इसी वजह से रिंकू सिंह आउट करार दिए गए। 

क्या था उस विकेट का महत्व?
20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट होने से पहले रिंकू ने 14 गेंद में 40 रन बनाए थे। अगर वो उस गेंद पर आउट नहीं होते और वह नो गेंद होती तो कोलकाता दो गेंद रहते ही मैच जीत जाती। इस स्थिति में कोलकाता के पास 14 अंक हो जाते और यह टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहती। साथ ही लखनऊ के पास 16 अंक रहते और फिलहाल प्लेऑफ में इस टीम की जगह पक्की नहीं होती। प्लेऑफ खेलने वाली टीमों के समीकरण पूरी तरह अलग रह सकते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed