फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kkr vs kxip IPL 2020: predicted xi of kings xi punjab vs kingh xi punjab

IPL 2020: KKR के खिलाफ गेल को उतार सकती है KXIP, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Sat, 10 Oct 2020 07:03 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 10 Oct 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
kkr vs kxip IPL 2020: predicted xi of kings xi punjab vs kingh xi punjab
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : social media

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में शनिवार को दूसरा डबल हेडर होगा। पहले मुकाबले में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। यह मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे से अबू धाबी शेख जाएद स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता की टीम जीत की पटरी पर जरूर लौटी है। मगर केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब हालत अच्छी नहीं है। टीम को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग XI

इस सीजन में कोलकाता ने अभी तक पांच मैच खेले हैं, जिनमें तीन में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ 10 रन से जीत दर्ज कर कोलकाता के हौसले बुलंद हैं। इस लिहाज से कोलकाता की टीम में कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं लग रही है। कप्तान दिनेश कार्तिक अपनी उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकते हैं।

कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, सुनील नरेन, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), इयोन मोर्गन, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित प्लेइंग XI

केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब लगातार चार मैच हार चुकी है। इस लिहाज से शनिवार को होने वाले मैच में कप्तान राहुल के सामने वापसी की चुनौती होगी। पंजाब में ग्लेन मैक्सवेल की जगह क्रिस गेल की वापसी हो सकती है। 

किंग्स इलेवन पंजाब : केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मंदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉटरेल, अर्शदीप सिंह, और मुजीब-उर-रहमान।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed