फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kkr to take on csk in clt20.

लगातार 14वीं जीत के साथ फाइनल में पहुंचा KKR

Fri, 03 Oct 2014 03:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Oct 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
kkr to take on csk in clt20.
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट का फाइनल आईपीएल की दो टीमों के बीच होगा। गुरुवार की रात खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में कोलकाता नाइटराइडर्स ने होबॉर्ट हरिकेंस को 5 गेंद शेष रहते हरा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद खेले गए एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। पंजाब की टीम ने लीग चरण में अपने सभी चारों मुकाबले जीते थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर फाइनल में पहुंचने वाली आईपीएल चैंपियन कोलकाता की टीम ने टी-20 क्रिकेट में लगातार 14वें मैच में जीत हासिल कर अपने विजयी अभियान को जारी रखा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को धूल चटाई

kkr to take on csk in clt20.
कोलकाता नाइटराइडर्स ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में होबार्ट हरिकेंस को 5 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर हरिकेंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसकी शुरुआत खराब रही। महज 13 के स्कोर पर उसने अपने 2 विकेट गंवा दिए। डोम माइकल और एसी ब्लिजार्ड बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। माइकल और ब्लिजार्ड को क्रमश: आंद्रे रसेल और यूसुफ पठान ने आउट किया।

इसके बाद ओपनर बेन डंक भी 39 के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव का शिकार हुए। उनका कैच गौतम गंभीर लपका। हालांकि दूसरे छोर पर डटे शोएब मलिक ने नाबाद 66 रन बनाकर हरिकेंस के स्कोर 140 पहुंचाया। मलिक ने 46 गेंदों में अपनी पारी में चार चौके और इतने ही छक्के उड़ाए।

जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 141 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। कोलकाता की ओर से जैक्स कैलिस ने सर्वाधिक नाबाद 54 रन बनाए। उनके अलावा मनीष पांडे ने 40 रन का योगदान दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई।

मनीष के आउट होने के बाद कैलिस ने यूसुफ पठान के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 34 रन की साझेदारी की। यूसुफ ने 13 गेंदों में एक चौका की मदद से नाबाद 14 रन बनाए। कैलिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 40 गेंदों की अपनी नायाब पारी के दौरान चार चौके और दो छक्के उड़ाए। हरिकेंस की ओर से बोलिंगर, डोहर्टी और लाफलिन ने एक-एक विकेट झटके।

एकतरफा मुकाबले में पंजाब ‌को हराया चेन्‍नई ने

kkr to take on csk in clt20.
इसके बाद खेले गए एक अन्य सेमीफाइनल मैच में पूर्व चैंपियन चेन्‍नई सुपर क‌िंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को एकतरफा मुकाबले में 65 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए चेन्‍नई ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाए। चेन्‍नई की ओर से ड्वेन ब्रॉवो ने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 39 गेंदों में 7 चौके के अलावा 3 छक्के भी जमाए। उनके अलावा फैफ डु प्लेसिस ने 46 रनों का योगदान दिया।

पंजाब की ओर से तेज गेंदबाज परविंदर अवाना ने 30 रन देकर 4 विकेट झटके, इसके उन्होंने हैट्रिक भी बनाई।
जवाब में पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम 18.2 ओवर में 117 रनों पर आलआउट हो गई। वीरेंद्र सहवाग समेत 3 बल्‍लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए।

चेन्‍नई की ओर से आशीष नेहरा, मोहित शर्मा, पवन नेगी और सुरेश रैना ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed