{"_id":"4067c93c610192c3d76c09703acb83ba","slug":"kkr-s-12th-victory-in-t20-cricket-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR की लगातार 12वीं जीत के ये रहे 5 खास कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR की लगातार 12वीं जीत के ये रहे 5 खास कारण
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 25 Sep 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम इस समय जीत के रथ पर सवार है और उसे हरा पाना किसी भी टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही है।
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के 10वें मुकाबले में टी-20 क्रिकेट की 2 चैंपियन टीमें आमने-सामने थी और सभी को जोरदार मुकाबले की आस थी। मुकाबला भी जोरदार ढंग से हुआ लेकिन इसमें बाजी आईपीएल चैंपियन टीम के हाथ लगी।
हैदराबाद में कोलकाता नाइटराइडर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) चैंपियन पर्थ स्क्रोचर्स को 2 गेंद शेष रहते 3 विकेट से हरा दिया। टी-20 में कोलकाता की यह लगातार 12वीं जीत है और इस जीत के साथ शाहरुख खान की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी पहुंच गई है। जानते हैं मैच में कोलकाता को मिली जीत के पीछे 5 अहम कारण कौन से रहे।

'चाइनामैन गेंदबाज' का चला जादू
भारतीय क्रिकेट के उभरते 'चाइनामैन गेंदबाज' कुलदीप यादव भी कोलकाता नाइटराइडर्स की गेंदबाजी आक्रमण का एक खास हथियार हैं। कानपुर के इस युवा गेंदबाज ने इस मैच में गजब की गेंदबाजी की।
पर्थ स्क्रोचर्स की अच्छी शुरुआत को कुलदीप ने 9वें ओवर में तोड़ दिया। उन्होंने लिंडल सिमंस (39) को स्टंप आउट कराया। सिमंस (39) और एडम वोग्स (नाबाद 71) ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की थी।
इसके बाद कुलदीप ने टीम को एक और सफलता जल्द ही दिला दी। उन्होंने मिशेल मार्श को भी स्टंप आउट कराया। मार्श आतिशी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं लेकिन वह 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कुलदीप ने अपने स्पेल में 4 ओवर में 24 रन देकर 3 बड़े विकेट निकाले।

फिर 'अबूझ' पहेली बने सुनील नारायन
कोलकाता नाइटराइडर्स की लगातार जीत के असल नायक हैं 'रहस्यमयी' फिरकी गेंदबाज सुनील नारायन। नारायन की गेंदबाजी ऐसी है जिसे विपक्षी बल्लेबाज नहीं भांप पा रहे हैं।
टूर्नामेंट के लगातार तीसरे मैच में भी वह काफी कीफायती गेंदबाज साबित हुए। हालांकि शुरुआती दोनों मैचों में अपने स्पेल में महज 9-9 रन देने वाले नारायन इस मैच में थोड़े महंगे जरूर साबित हुए लेकिन विकेट भी बीच-बीच में लेते रहे।
इस मैच में नारायन ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। उनके 4 विकेट लेने के कारण पर्थ स्क्रोचर्स बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। 18वें ओवर में नारायन ने लगातार 2 गेंदों में विकेट झटके। इस कैरेबियाई गेंदबाज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 31 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

सूर्य ने धोया शीर्ष क्रम की नाकामी का दाग
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता टीम को बेहद खराब शुरुआत मिली। उसने 37 रनों के अंदर 3 बड़े विकेट गंवा दिए। शीर्ष क्रम की नाकामी को देखकर ऐसा लग रहा था कि टीम 152 रनों के लक्ष्य के पार नहीं पहुंच पाएगी।
लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव धुआंधार पारी खेलकर टीम को जीत की ओर अग्रसर कर दिया। उन्होंने उस समय गजब की पारी खेली जब टीम के धाकड़ बल्लेबाज कप्तान गौतम गंभीर, जैक्स कैलिस, रेयान टेन डश्चेज और यूसुफ पठान सस्ते में आउट हो गए।
सूर्य ने महज 19 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 43 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी से उन्होंने कप्तान गौतम गंभीर को खुश भी कर दिया।

पठान के 2 छक्के ने दी टीम को राहत
कोलकाता को जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन शीर्ष क्रम की नाकामी ने उनकी उम्मीदों को तगड़ा झटका दे दिया। वह 11वें ओवर में जिस समय क्रीज पर आए उस समय टीम ने महज 67 रन पर अपने शीर्ष 4 विकेट गंवा दिए थे।
हालांकि विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान ने सूर्यकुमार यादव के साथ छठे विकेट के लिए महज 3.2 ओवर में 38 रनों की साझेदारी की टीम को जीत की पटरी पर लाने की कोशिश की।
सूर्य ने एक छोर संभाल रखा था लेकिन दूसरे छोर पर पठान ने 2 छक्के लगाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाने का काम किया। हालांकि वह 18वें ओवर में 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

19वें ओवर में लगातार 2 छक्के ने कराई वापसी
लक्ष्य का पीछा कर रही कोलकाता नाइटराइडर्स टीम को अंतिम 12 गेंदों में जीत के लिए 24 रन बनाने थे जबकि उसके पास 4 विकेट ही शेष थे। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और आंद्रे रसेल खेल रहे थे।
19वें ओवर की शुरुआती 4 गेंदों में दोनों बल्लेबाज सिर्फ 6 रन ही बना पाए थे ऐसे में बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ रहा था, लेकिन अंतिम 2 गेंदों पर सूर्यकुमार ने छक्का लगाकर टीम को लक्ष्य के करीब ला दिया। सूर्य के इन्हीं 2 छक्कों का कमाल था कि अंतिम ओवर में टीम के सामने जीत के लिए सिर्फ 5 रन बनाने का लक्ष्य था।
हालांकि अंतिम ओवर की पहली गेंद आंद्रे रसेल (4) बोल्ड हो गए, लेकिन नए बल्लेबाज पीयूष चावला और सूर्य ने अगली 3 गेंदों पर 6 रन बनाकर टीम को जीत के पार पहुंचा दिया। एक बार फिर पीयूष के बल्ले से विजयी शॉट निकला, उन्होंने चौथी गेंद पर चौका मारकर टीम की जीत पर मुहर लगा दिया।