{"_id":"60b4445ecf77cf2ed5658eda","slug":"kkr-fast-bowler-cummins-will-not-play-the-remaining-matches-of-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"14वां सीजन: कमिंस आईपीएल के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
14वां सीजन: कमिंस आईपीएल के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे
Mon, 31 May 2021 07:35 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 31 May 2021 07:35 AM IST
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : ट्विटर @KKRiders
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज पैट कमिंस यूएई में दोबारा शुरू होने जा रहे आईपीएल के 14वें सीजन में नहीं खेलेंगे। इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यह भी तय करेगा कि क्या मानसिक रूप से कठिन एक और जैव सुरक्षा चक्र (बायो बबल) में खिलाड़ियों को रहने की अनुमति देना उचित होगा या नहीं।
विज्ञापन
भारत में अक्तूबर-नवंबर में प्रस्तावित टी20 विश्व कप को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने खिलाड़ियों पर पड़ने वाले कार्यभार पर भी गौर कर रहा है। इस साल आईपीएल से वाया मालदीव स्वदेश वापसी में भी उन्हें एकांतवास में काफी समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक सीए को यह भी लगता है कि विश्व कप के यूएई में होने की संभावना बन रही हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को वहीं होने वाली लीग में लय में आने का अच्छा मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने स्थगित आईपीएल-14 के शेष 31 मैच यूएई में सितंबर-अक्तूबर की नई विंडो में कराने का फैसला किया है। सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘कमिंस कई लाख डॉलर के आईपीएल अनुबंध के बावजूद पहले ही कह चुके हैं कि वह इस सत्र में टी-20 टूर्नामेंट के लिए नहीं लौटेंगे। कमिंस को 2020 की नीलामी में कोलकाता ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।’
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स पहले ही कह चुके हैं कि जून के बाद व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण उसके खिलाड़ियों के टूर्नामेंट के बचे हुए हिस्से में उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।