फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR CEO Venky Mysore talked about the prospects of Ajinkya Rahane captaining Kolkata Knight Riders

IPL 2025: आगामी आईपीएल सीजन में कोलकाता की कमान संभालेंगे रहाणे? सीईओ वेंकी मैसूर ने रखी राय

Tue, 26 Nov 2024 01:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 26 Nov 2024 01:10 PM IST
सार

रहाणे इससे पहले भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2022 सीजन में 19 के औसत और 103.90 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए थे जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 44 रन रहा था। 

विज्ञापन
KKR CEO Venky Mysore talked about the prospects of Ajinkya Rahane captaining Kolkata Knight Riders
अजिंक्य रहाणे - फोटो : PTI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सीईओ वेंकी मैसूर ने अजिंक्य रहाणे के आईपीएल के लिए टीम के कप्तान बनने की संभावना पर अपनी राय रखी। श्रेयस अय्यर के जाने के बाद गत चैंपियन टीम के लिए एक बड़ा सवाल है कि आगामी सीजन में कौन सा खिलाड़ी टीम की कमान संभालेगा। केकेआर ने रहाणे को मेगा नीलामी में 1.75 करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था। 
विज्ञापन


 

रहाणे इससे पहले भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2022 सीजन में 19 के औसत और 103.90 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए थे जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 44 रन रहा था। मैसूर ने कहा कि केकेआर का थिंक टैंक कप्तानी के बारे में अंतिम फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं को देखेगा और फिर कोई निर्णय लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैसूर ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो हमें एकसाथ बैठकर इस बारे में सोचना होगा। कई बार इन चीजों के लिए आराम से सोचना होता है। टीम के कई साझेदार और थिंक टैंक के सदस्य बड़ी नीलामी में मौजूद नहीं थे, इसलिए सभी एक साथ बैठेंगे और इस बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। मुझे यकीन है कि विचार-विमर्श के बाद सही नतीजा लिया जाएगा। 
विज्ञापन

केकेआर ने वेंकटेश के लिए लुटाए सबसे ज्यादा पैसे 
मैसूर ने इस बात पर भी खुशी जताई कि नीलामी के दौरान केकेआर अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों को लेने में सफल रहा। कोलकाता ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर के लिए 23.75 करोड़ रुपये खर्च किए। वेंकटेश को लेने के लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और केकेआर के बीच होड़ लगी थी, लेकिन अंत में कोलकाता उन्हें लेने में सफल रहा। 

कोलकाता ने अपनी टीम में तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, एनरिच नॉर्त्जे, उमरान मलिक और वैभव अरोड़ा जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया। विदेशी खिलाड़ियों में केकेआर ने रहमानुल्लाह गुरबाज, क्विंटन डिकॉक, रोवमैन पोवेल और मोइन अली को भी लिया। मैसूर ने कहा, मैं काफी खुश हूं। मुझे लगता है कि नीलामी हमेशा उतार-चढ़ाव भरी होती है, लेकिन पूरी टीम ने रणनीति के अनुसार अच्छा काम किया। 

आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस प्रकार है...
 
खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
वेंकटेश अय्यर ऑलराउंडर 2.00 23.75
रिंकू सिंह बल्लेबाज - 13.00
वरुण चक्रवर्ती ऑलराउंडर - 12.00
आंद्रे रसेल ऑलराउंडर - 12.00
सुनील नरेन गेंदबाज - 12.00
एनरिक नॉर्त्जे गेंदबाज 2.00 6.50
हर्षित राणा गेंदबाज - 4.00
रमनदीप सिंह ऑलराउंडर - 4.00
क्विंटन डिकॉक बल्लेबाज 2.00 3.60
अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाज 0.3 3
रहमनुल्लाह गुरबाज बल्लेबाज 2.00 2.00
वैभव अरोड़ा गेंदबाज 0.3 1.80
मयंक मार्कंडेय गेंदबाज 0.3 0.3
रोवमन पॉवेल ऑलराउंडर 1.50 1.50
मनीष पांडे बल्लेबाज 0.75 0.75
स्पेंसर जॉनसन गेंदबाज 2.00 2.80
लवनीथ सिसोदिया बल्लेबाज (W) 0.3 0.3
अनुकूल रॉय गेंदबाज 0.3 0.4
मोईन अली ऑलराउंडर 2.00 2.00
उमरान मलिक गेंदबाज 0.75 0.75
अजिंक्य रहाणे बल्लेबाज 1.5 1.5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed