{"_id":"5a0442d74f1c1b74698ba7b0","slug":"kirmani-bat-for-dhoni-takes-on-agarkar-for-advise-to-retire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किरमानी ने आगरकर पर निशाना साधा, धोनी के संन्यास पर कही यह बात ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किरमानी ने आगरकर पर निशाना साधा, धोनी के संन्यास पर कही यह बात
Thu, 09 Nov 2017 06:56 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Thu, 09 Nov 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किरमानी
- फोटो : The indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट टी-20 मैच में धीमी बल्लेबाजी के बाद एमएस धोनी की आलोचना हुई। टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज अजीत आगरकर ने टीम में धोनी की मौजूदगी पर सवाल उठाए थे। टीम इंडिया के पूर्व विकेट कीपर सैय्यद किरमानी ने इसी आलोचना को लेकर अब आगरकर पर हमला बोला है।
धोनी के अनुभव की टीम इंडिया को काफी आवश्यकता है
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : bcci
किरमानी ने कहा कि अभी धोनी के अनुभव की टीम इंडिया को काफी आवश्यकता है। 67 वर्षीय पूर्व विश्व विजेता विकेटकीपर किरमानी ने कहा कि धोनी के खिलाफ बयान देने वाले आगरकर की हैसियत क्या है। राजकोट में धोनी की धीमी बल्लेबाजी की वीवीएस लक्ष्मण ने भी आलोचना की थी। राजकोट में धोनी ने 37 गेंदों में महज 49 रन बनाए थे। अंत में भारत को 40 रन से हार मिली थी। हार की वजह धोनी की धीमी बल्लेबाजी को बताया गया।
किरमानी ने कहा कि धोनी ने देश को काफी मैच जिताए हैं
3 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : twitter
किरमानी ने कहा कि धोनी ने देश को काफी मैच जिताए हैं। अपने संन्यास का उचित समय वह खुद जानते हैं। एक या दो मैच में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने से आप यह नहीं कह सकते कि उनमें अब क्रिकेट खत्म हो गया है। किरमानी ने कहा कि आखिर यह सब क्यों हो रहा है वह इसे समझ नहीं पा रहे हैं। एक कप्तान के रूप में धोनी ने देश को काफी मैच जिताए हैं। उन्होंने तीनों फार्मेट में बेहतर कप्तानी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुश्किल दौर में सिर्फ अनुभव ही सहायक होता है
4 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : news18
किरमानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुश्किल दौर में आप सिर्फ अनुभव के जरिए ही सफल होने की कोशिश करते हैं। खराब दौर हमेशा आता है। एक या दो असफलताओं से आप यह नहीं कह सकते कि धोनी का जादू खत्म हो गया हैं। धोनी भारतीय क्रिकेट के एक महान सेवक हैं। उनसे युवाओं को काफी प्रेरणा मिलती है। ऐसे अनुभवी खिलाड़ी की टीम को अभी काफी जरूरत है।
विज्ञापन
धोनी के खिलाफ बोलने वाले आगरकर कौन होते हैं
5 of 5
अजीत अगरकर
88 टेस्ट मैच खेल चुके किरमानी ने कहा कि विराट कोहली के करियर को चमकाने के लिए धोनी ने टेस्ट से संन्यास लिया। सही समय पर उन्होंने कप्तानी छोड़ी ताकि विराट कोहली को जल्द से जल्द सफलताएं मिले। किरमानी ने आगरकर पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। वह नहीं चाहते कि अनुभवी धोनी टीम में बने रहें। रिटायर्ड खिलाड़ी ऐसा क्यों सोचते हैं यह उन्हें नहीं मालूम है। आगरकर धोनी को क्रिकेट छोड़ने की सलाद दे रहे हैं। मैं कहता हूं धोनी के खिलाफ बोलने वाले आगरकर कौन होते हैं। वह धोनी जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं रहे हैं। उन्हें इस तरह की बात नहीं बोलनी चाहिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।