{"_id":"59ae60104f1c1ba0078b460f","slug":"kireon-pollard-prevent-batsman-from-century-by-no-ball-in-cpl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलार्ड ने की घटिया हरकत, नो बॉल फेंक बल्लेबाज को शतक बनाने से रोका ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पोलार्ड ने की घटिया हरकत, नो बॉल फेंक बल्लेबाज को शतक बनाने से रोका
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
पोलार्ड
- फोटो : stuff.co.nz
वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड मैदान पर हमेशा आक्रामक खेल के लिए जाने जाते हैं। मुंबई इंडियंस को आईपीएल में उन्होंने कई मैच हारते हुए जिताए हैं। पोलार्ड ने लेकिन एक घटिया हरकत कर अपने फैन्स को निराश कर दिया है।
पोलार्ड ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में एविन लुईस को रिकॉर्ड तेज शतक बनाने से रोकने के लिए जानबूझकर नो बॉल फेंक दी। पोलार्ड के इस नो बॉल से सेंट किट्स एंड नेविस पेट्रियट्स को अतिरिक्त रन मिला और वह जीत गया। लुईस शतक से वंचित रहे। मैच में अंत में लुईस 97 तथा क्रिस गेल 22 रन बनाकर नाबाद रहे। लुईस ने 32 गेंदों में 6 चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। लुईस ने 19 गेंदों में अर्धशतक मार दिया। यह सीपीएल की सबसे तेज फिफ्टी है।
लुईस जब स्ट्राइक पर थे माना जा रहा था कि वह चौका मारकर अपना शतक लगा देंगे और टीम को भी जीत दिला देंगे। लेकिन पोलार्ड की हरकत से वह शतक से चूक गए। इससे पहले भी टीम इंडिया के वीरेंद्र सहवाग ऐसी हरकत से अपना शतक चूक गए थे। 2010 में श्रीलंका में दांबुला में वन डे में वीरेंद्र सहवाग 99 रनों पर नाबाद थे। टीम इंडिया को जीत के लिए 1 रन की जरूरत थी। लेकिन सूरज रणदीव ने नो बॉल फेंक कर सहवाग को शतक से वंचित कर दिया था।

Not even slightly over... 😢 pic.twitter.com/C58rrhb7oP
— BT Sport Cricket (@btsportcricket) September 4, 2017