{"_id":"5c9a14a5bdec223c9927574a","slug":"kings-xi-punjab-will-play-with-kolkata-knight-riders-on-wednesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल टकराएंगे कोलकाता-पंजाब, लगातार दूसरी जीत पर होगी निगाहें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कल टकराएंगे कोलकाता-पंजाब, लगातार दूसरी जीत पर होगी निगाहें
Tue, 26 Mar 2019 05:31 PM IST
सोनू शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 26 Mar 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन के मांकडिंग विवाद में फंसे होने के बीच पंजाब इंडियन टी-20 लीग का अपना अगला मैच बुधवार को कोलकाता से खेलेगा। अश्विन ने जोस बटलर को मांकडिंग आउट करके विवाद को जन्म दे दिया, लेकिन उनकी टीम ने राजस्थान पर 14 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
बटलर ने 43 गेंद में 69 रन बना लिये थे और टीम 185 रन का लक्ष्य हासिल करने की तरफ बढ रही थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद राजस्थान के आठ विकेट 62 रन के भीतर गिर गए और पंजाब ने जयपुर में पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
अश्विन ने जो किया, वह नियम के दायरे में था, लेकिन इससे बड़ा विवाद पैदा हो गया। राजस्थान के ब्रांड दूत और महान स्पिनर शेन वार्न ने अश्विन की हरकत को शर्मनाक और खेल भावना के विपरीत बताया।
विज्ञापन
इस अनचाहे विवाद के बीच अब देखना यह होगा कि अश्विन और उनकी टीम ईडन गार्डंस पर कैसे नये सिरे से आगाज करती है। पंजाब के लिये जहां क्रिस गेल ने 47 गेंद में 79 रन बनाये, वहीं केकेआर के लिये जमैका के ही आंद्रे रसेल शानदार फार्म में हैं। दोनों की टक्कर देखने लायक होगी।
गेल ने धीमी शुरूआत की, लेकिन बाद में अपने असली तेवर दिखाये। पहले कोलकाता के लिए खेल चुके गेल ईडन गार्डन से वाकिफ हैं और स्पिनरों पर निर्भर कोलकाता के आक्रमण को धता बताना चाहेंगे।
दूसरी ओर रसेल ने हैदराबाद के खिलाफ 19 गेंद में नाबाद 49 रन बनाकर कोलकाता को जीत दिलाई थी। उस मैच में कोलकाता के स्टार स्पिनर और आक्रामक सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण की ऊंगली में चोट लगी। कोलकाता खेमा उनके फिट होने की दुआ कर रहा होगा।
इस मैच के बाद कोलकाता को अगले चार मैच बाहर खेलने हैं और 12 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ खेलने वे ईडन गार्डंस लौटेंगे।
इनपुट: भाषा