फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kieron pollard goes back after slow batting against bangladesh comes back in last over

WI vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ धीमी बल्लेबाजी के बाद वापस लौट गए पोलार्ड, आखिरी ओवर में आकर छक्का लगाया

Fri, 29 Oct 2021 08:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 29 Oct 2021 08:08 PM IST
सार

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड धीमी बल्लेबाजी के बाद खुद ही मैदान से चले गए। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज के विकेट गिरने के बाद वो क्रीज पर आए और पारी की आखिरी गेंद में छक्का भी लगाया। 

विज्ञापन
kieron pollard goes back after slow batting against bangladesh comes back in last over
बांग्लादेश के खिलाफ धीमी पारी के बाद वापस लौटते पोलार्ड। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप में बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मैच में अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। वेस्टइंडीज की पारी के दौरान कप्तान पोलार्ड तेरहवें ओवर में एक रन लेने के बाद सीधे पवेलियन चले गए। उनके जाने के बाद रसेल बल्लेबाजी करने के लिए आए, लेकिन वो बिना कोई गेंद खेले ही रन आउट हो गए। इसके बाद पूरन ने ताबतोड़ बल्लेबाजी कर वेस्टइंडीज का स्कोर 140 के पार ले जाने में मदद की। आखिरी ओवर में ब्रावो के आउट होने के बाद पोलार्ड मैदान पर वापस आए और पारी आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 142 तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे कम ही मौके रहे हैं, जब कोई खिलाड़ी बिना चोटिल हुए मैदान से बाहर गया है। इस मैच में पोलार्ड ने जब मैदान छोड़ने का फैसला किया था, तब वो 16 गेंदों में आठ रन बनाकर खेल रहे थे। उनके बाहर जाने के बाद पता चला कि वो रिटायर्ड इल हुए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं पोलार्ड
इस टी-20 वर्ल्डकप में पोलार्ड का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है और उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। टीम के सभी बल्लेबाज रनों के लिए जूझते दिखे हैं। पोलार्ड ने भी इस टूर्नामेंट न तो ज्यादा रन बनाए हैं और न ही उनका स्ट्राइक रेट अच्छा रहा है। इसी वजह से उनकी टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अच्छी लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की और यह रोमांचक मैच तीन रनों से जीत लिया। इस वर्ल्डकप में यह वेस्टइंडीज की पहली जीत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed