इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने क्रिकेट से लिया संन्यास, अब करेंगे नई जॉब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लिया है। दक्षिण अफ्रीका में जन्मे 37 साल के पीटरसन जनवरी 2014 से ही इंटरनेशल क्रिकेट से दूर हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के बाद पीटरसन ने टि्वटर पर चार शब्दों के संदेश-बूट्स अप, थैक यू के साथ अपने करियर को विराम दिया।
अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कई लोग पूछ रहे हैं अब मैं आगे क्या करूंगा? मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं इसी लगन और कठिन परिश्रम के साथ गैंडों को बचाने और उनके संरक्षण में मदद करूंगा।'
बता दें कि पीटरसन आखिरी बार एशेज सीरीज में नजर आए थे। उन्होंने इंग्लैंड के लिए कुल 104 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उन्होंने 47.28 की औसत से कुल 8181 रन बनाए हैं। इनमें 23 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वन-डे मैचों की बात क वनडे मैचों में पीटरसन ने 136 पारियों में 4440 रन बनाए हैं। वह तीन टेस्ट और 12 वनडे मैचों में इंग्लैंड के कप्तान रह चुके हैं।
स्वीप शॉट खेलकर छक्का लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी पीटरसन ने पाकिस्तान सुपर लीग-3 के शुरू होने से पहले ही अपने संन्यास के संकेत दे दिए थे। पीटरसन पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते नजर आए थे। बता दें कुछ महीनों पहले ही पीटरसन ने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह आंख पर काली पट्टी बांधकर छक्का लगाते नजर आए थे।
केविन पीटरसन इंग्लैंड तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा पीटरसन इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। पीटरसन इंग्लैंड की टीम के खास खिलाड़ियों में थे, लेकिन 2013-14 की एशेज सीरीज के दौरान 0-5 से हुई इंग्लैंड की हार के बाद उन्हें टीम से हटा दिया गया था।