फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kevin Pietersen shares rahul Dravid email to help Sibley, Crawley tackle spin 

पीटरसन ने इंग्लैंड क्रिकेट को भेजा द्रविड़ का मेल, कहा- इन खिलाड़ियों को मिलेगी मदद

Sat, 23 Jan 2021 07:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 23 Jan 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Kevin Pietersen shares rahul Dravid email to help Sibley, Crawley tackle spin 
राहुल द्रविड़-केविन पीटरसन - फोटो : social Media

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन श्रीलंका के खिलाफ इन दो खिलाड़ियों डॉम सिब्ले और जैक क्राउले के प्रदर्शन से नाखुश हैं। दरअसल, ये दोनों सलामी बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए। इन दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी से नाखुश पीटरसन ने इंग्लैंड क्रिकेट को टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का एक मेल भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा कि इससे सिब्ले और क्राउले को मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


बता दें कि पीटरसन को राहुल द्रविड़ ने बहुत पहले एक मेल किया था, जिसमें स्पिन खेलने की कला के बारे में बताया गया था। द्रविड़ द्वारा भेजे गए ईमेल के दो पन्ने साझा करते हुए पीटरसन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड, इसे प्रिंट करवा लीजिए और सिब्ले व क्राउले को दे दीजिए। अगर वे चाहें तो इसके बारे में लंबी चर्चा के लिये वे मुझे फोन कर सकते हैं।' बता दें कि सलामी बल्लेबाज सिब्ले और क्राउले को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना गया है।
विज्ञापन


   
इस ट्वीट से पहले पीटरसन ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, क्राउले और सिबले को वो ईमेल देखना चाहिए जो मुझे द्रविड़ ने स्पिन खेलने के बारे में भेजा था। इससे मेरा गेम ही बदल गया था। बता दें कि मेल के जरिए द्रविड़ ने सलाह दी थी कि, सबसे अहम यह है कि गेंद को फेंके जाते ही हम उसकी लेंथ को देखें, स्पिन का इंतजार करें और अपना फैसला करें। इं

 


बता दें कि श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा व आखिरी मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने इंग्लैंड ने पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। जो रूट (67) और जॉनी बेयरस्टो (24) रनबनाकर नाबाद हैं। दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज  डॉम सिब्ले (0) और जैक क्राउले (5) महज पांच रन के स्कोर पर आउट हो गए। लसिथ एम्बुलेंसिया ने दोनों का शिकार किया। वहीं, श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 381 रन बनाए। फिलहाल, इंग्लैंड श्रीलंका से 283 रन पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed