INDvENG: बीसीसीआई के बारे में ये क्या बोल गए केविन पीटरसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बीसीसीआई को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर हो रही है कि क्या इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए बेस्ट टीम चुनी है या नहीं।'
पीटरसन ने आगे कहा, 'इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में भारत से खेलने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है या नहीं, यह बड़ी बहस का मुद्दा है। भारत में जीत दर्ज करना उसी तरह का अहसास है जैसे ऑस्ट्रेलिया में जीत हासिल करना। यह इंग्लैंड के प्रशंसकों के लिए अनादर होगा और साथ ही बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के लिए भी, कि आप अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं खिलाओ। बेयरस्टो को खेलना चाहिए। ब्रॉड/एंडरसन को खेलना चाहिए।'
Big debate on whether ENG have picked their best team to play India in the 1st Test.
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) January 24, 2021
Winning IN India is as good a feeling as winning in Aus.
It’s disrespectful to ENG fans & also @BCCI to NOT play your best team.
Bairstow has to play!
Broad/Anderson have to play!
एक और ट्वीट में पीटरसन ने कहा कि, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी फॉर्म में चल रही भारतीय टीम के खिलाफ खेलने का मौका चूकना नहीं चाहेंगे और उन्होंने सुझाव दिया कि आईपीएल के बाद खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। पीटरसन ने कहा, 'इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं में जितने ज्यादा संभव हो, उतने मैच खेलना चाहेंगे। उन्हें चुनिए। फिर वे आईपीएल जाएंगे और वे जिसके हकदार हैं, वो कमाई करेंगे। हर खिलाड़ी के लिए धनराशि अहम है। यह व्यवसाय है, इसके बाद वे ब्रेक ले सकते हैं।'
The BEST England players will want to play as many games as possible against India, in India.
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) January 24, 2021
PICK THEM!
Then they go to IPL & earn everything they deserve. Cash is king for every sportsman. They’re a business!
They can have a break after that!
बता दें कि इंग्लैंड ने बीते गुरुवार को टीम इंडिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। इस टीम में जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स और रोरी बर्न्स की वापसी हुई है। वहीं, जॉनी वेयरस्टो, सैम करन और मार्क वुड को आराम दिया गया है।
बेयरस्टो को टीम में शामिल नहीं करने से दिग्गज खफा
भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम से जॉनी बेयरस्टो को बाहर करने की आलोचना करते हुए पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा कि अगर दौरा करने वाली टीम इस शानदार श्रृंखला में अपने सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ी नहीं उतारती तो यह मेजबान टीम के लिए अपमानजनक होगा। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है चयनकर्ताओं ने भारत के खिलाफ पहले दो मैचों के लिए जॉनी बेयरस्टो को विश्राम देने का निर्णय करके गलती की है। हुसैन ने इंग्लैंड के चयनकर्ताओं से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। दरअसल, बेयरस्टो को पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रखना इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम के बीच विश्राम देने की नीति का हिस्सा है।
पहले दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम:
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, मोइन अली, जेम्स एंडरसन, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स, डैन लॉरेंस, जैक लीच, डोम सिबली, बेन स्टोक्स, ऑली स्टोन, क्रिस वोक्स।