फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kevin Pietersen Replies in Hindi to PM Narendra Modi Letter Greetings on Republic Day 2022

Kevin Pietersen Reply to PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की चिट्ठी पर पीटरसन ने हिंदी में दिया जवाब, पढ़ें क्या लिखा

Fri, 28 Jan 2022 02:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jan 2022 02:44 PM IST
सार

41 साल के पीटसरन फिलहाल ओमान के मस्कट में चल रही लीजेंड्स क्रिकेट लीग में व्यस्त हैं। पीटरसन वर्ल्ड जाएंट्स टीम का हिस्सा हैं। इस लीग में तीन टीमें खेल रही हैं।

विज्ञापन
Kevin Pietersen Replies in Hindi to PM Narendra Modi Letter Greetings on Republic Day 2022
पीएम मोदी, केविन पीटरसन - फोटो : social media

विस्तार

भारत ने बुधवार को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को खास बनाते हुए कई विदेशी क्रिकेटरों को चिट्ठी लिखी। इसमें वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन शामिल हैं। अब पीटरसन ने प्रधानमंत्री मोदी के चिट्ठी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और हिंदी में आभार जताया है।
विज्ञापन


पीटरसन ने जवाब में क्या लिखा?
पीटरसन ने लिखा- आदरणीय मोदी जी, मुझे लिखे गए आपके पत्र में अविश्वसनीय रूप से दयालु शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 2003 में भारत में कदम रखने के बाद से, मुझे हर यात्रा पर आपके देश से प्यार हो गया है। भारत के वन्यजीवों की रक्षा के लिए आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसके लिए आपको धन्यवाद देने के लिए मैं आपसे जल्द ही व्यक्तिगत रूप से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंभी ने पीटरसन को चिट्ठी में क्या लिखा था?
पीटरसन ने प्रधानमंत्री मोदी की जो चिठ्ठी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें लिखा है- डियर मिस्टर, केविन पीटरसन, भारत से नमस्ते! हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं। यह वो दिन है जब भारत का संविधान लागू हुआ। मैं आपको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- इस साल 26 जनवरी हमारे लिए बेहद खास है, क्योंकि इस साल भारत की आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं। इसलिए मैंने आपको और भारत के कुछ दूसरे दोस्तों को इस देश के प्रति लगाव रखने के लिए चिट्ठी लिखने का फैसला किया है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप हमारे देश और हमारे लोगों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा- क्रिकेट मैदान पर आपके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां आज भी हमारे जहन में ताजा है। आपका भारत और यहां के लोगों के साथ जुड़ाव वाकई शानदार है। मैं आपके हिंदी में किए गए ट्वीट का काफी आनंद उठाता हूं। मैं आपको एक बार फिर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं और भविष्य में आपसे मुलाकात का इंतजार रहेगा।


लीजेंड्स क्रिकेट लीग खेल रहे पीटरसन
41 साल के पीटसरन फिलहाल ओमान के मस्कट में चल रही लीजेंड्स क्रिकेट लीग में व्यस्त हैं। पीटरसन वर्ल्ड जाएंट्स टीम के हिस्सा हैं। इस लीग में तीन टीमें खेल रही हैं। वर्ल्ड जाएंट्स के अलावा एशिया लायंस और इंडिया महाराजा की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 

हाल ही में पीटरसन ने एशिया लायंस के खिलाफ 38 गेंदों पर 86 रन की तूफानी पारी खेली थी। अपनी इस पारी में पीटरसन ने सात छक्के और नौ चौके लगाए थे। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व ऑल राउंडर सनथ जयसूर्या के एक ओवर में 30 रन भी जड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed