{"_id":"af14fc84-29a3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kevin-pietersen-marks-return-to-england-squad-with-a-century-against-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्यास मैचः पीटरसन के शतक से इंग्लैंड मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अभ्यास मैचः पीटरसन के शतक से इंग्लैंड मजबूत
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Thu, 08 Nov 2012 11:41 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने हरियाणा के खिलाफ तीसरे अभ्यास मैच के पहले दिन अपनी शानदार प्रदर्शन से दिखा दिया कि वे 15 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यहां के मोटेरा ‘बी’ स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड इलेवन के बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और पहले दिन तीन विकेट पर 408 रन का विशाल स्कोर बनाया।
विज्ञापन
हरियाणा की बेबस गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने पचासे और केविन पीटरसन ने ताबड़तोड़ नाबाद शतक ठोककर अपनी फार्म का सबूत दिया। पीटरसन ने सिर्फ 94 गेंद खेलते हुए 16 चौकों और तीन छक्कों के साथ 110 रन की पारी खेली और रिटायर्ड हर्ट हुए।
विज्ञापन
पीटरसन ने इयान बेल के साथ चौथे विकेट के लिए 161 रन की नाबाद साझेदारी भी निभाई। हरियाणा के लिए स्पिनर अमित मिश्रा सबसे सफल रहे और उन्होंने दो विकेट चटकाए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इयान बेल 57 और समित पटेल 11 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे।
विज्ञापन
सुबह, इंग्लैंड इलेवन के कप्तान एलिस्टर कुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कुक ने निक कॉप्टन के साथ पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी निभाई। इंडिया ‘ए’ के खिलाफ शतक ठोकने वाले कुक दुर्भाग्यशाली रहे और सिर्फ तीन रन से शतकीय पारी खेलने से चूक गए।
कुक 114 गेंदों में 18 चौकों के साथ 97 रन बनाकर स्पिनर जयंत यादव की गेंद पर आउट हुए। कॉम्टन 144 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के के साथ 74 रन की पारी खेलकर स्पिनर अमित मिश्रा का शिकार बने। जोनाथन ट्रोट 46 रन बनाकर मिश्रा का दूसरा शिकार बने।
पीटरसन के लिए अच्छा है कि उन्होंने लय हासिल कर ली। इससे उन्हें टीम में सामंजस्य बिठाने में मदद मिलेगी। यह टीम के लिए भी सकारात्मक है। उनके साथ बल्लेबाजी करने से कभी दबाव नहीं होता।
इयान बेल, बल्लेबाज, इंग्लैंड
बीमार बेटी के लिए स्वदेश लौटे स्वान
इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान अपनी बीमार बेटी की देखभाल के लिए स्वदेश लौट रहे हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि स्वान की बेटी बीमार हैं और वह उसे देखने स्वदेश रवाना हो रहे हैं। हालांकि वह 15 नवंबर से अहमदाबाद में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए भारत लौट आएंगे।