फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kerala High Court restores lifetime ban imposed by BCCI on S Sreesanth

केरल हाईकोर्ट ने पलटा अपना फैसला, श्रीसंत पर फिर लगाया आजीवन प्रतिबंध

Tue, 17 Oct 2017 07:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 17 Oct 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
 Kerala High Court restores lifetime ban imposed by BCCI on S Sreesanth
एस श्रीसंत
आईपीएल  स्पॉट फिक्सिंग मामले में केरल हाईकोर्ट ने अपने फैसले को मंगलवार को पलटते हुए एक बार फिर तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर बीसीसीआई द्वारा लगाए आजीवन प्रतिबंध को बहाल कर दिया। 
विज्ञापन

इसी साल अगस्त में केरल हाईकोर्ट ने क्रिकेटर श्रीसंत को राहत देते हुए बीसीसीआई के द्वारा लगाए आजीवन प्रतिबंध को खत्म कर दिया था। इसके बाद बीसीसीआई ने कोर्ट से इस मामले पर फिर से विचार करने की अपील करते हुए याचिका दायर की थी। इसी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने  मंगलवार को फैसला सुनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें श्रीसंत से बैन हटाने के केरल हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ BCCI ने की अपील

18 सितंबर को कोर्ट में दायर अपील में BCCI ने कहा था कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई थी। बीसीसीआई ने अपनी याचिका में तर्क दिया था कि कोर्ट केवल इस बिनाह पर श्रीसंत पर लगाए गए प्रतिबंध को नहीं हटा सकता कि दिल्ली की एक निचली अदालत ने उसे दोषमुक्त करार दिया है। बीसीसीआई की ओर से अपनी दारय करते हुए सीईओ जौहरी ने कहा, जिन सबूतों के आधार पर किसी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है उन्हीं के आधार पर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। 

ये भी पढ़ें केरल हाईकोर्ट ने क्रिकेटर श्रीसंत पर लगा बैन हटाया, BCCI फिर करेगी अपील!

चीफ जस्टिस नानावती प्रसाद सिंह और जस्टिस राजा विजयराघवन ने बीसीसीआई की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया। डिविजन बेंच ने कहा कि प्राकृतिक न्याय का उल्लंघन नहीं हुआ है और श्रीसंत के पक्ष में दिए गए एक सदस्यीय बेंच के आदेश को रद्द कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed