फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ken williamson banned from bowling in International match

अब गेंदबाजी नहीं कर सकेगा न्यूजीलैंड का यह गेंदबाज

Thu, 24 Jul 2014 11:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Jul 2014 11:44 AM IST
विज्ञापन
ken williamson banned from bowling in International match
इस साल शानदार प्रदर्शन कर रही न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है, उसके एक दिग्ग्ज क्रिकेटर को किसी भी मैच में गेंदबाजी करने से ही प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर केन विलियम्सन की गेंदबाजी के दोषपूर्ण पाए जाने के बाद उन पर अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


विलियम्सन के गेंदबाजी एक्शन को पिछले महीने जून में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान मैच अधिकारी ने दोषपूर्ण बताया था।

जांच में संदिग्‍ध पाया गया गेंदबाजी एक्‍शन

ken williamson banned from bowling in International match
मैच अधिकारी के केन विलियम्सन के गेंदबाजी एक्शन को दोषपूर्ण पाए जाने के बाद उनके गेंदबाजी करने के तरीके की कॉर्डिफ में बायोमकैनिकल जांच की गई जिसमें पाया गया की गेंद डालते समय विलियम्सन की कोहनी आईसीसी के तय नियम से 15 डिग्री अधिक बाहर निकली हुई थी।

इस जांच के बाद ही विलियम्सन पर सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों में गेंदबाजी करने पर रोक लगा दी गई है। वह अपनी टीम में बने रह सकते हैं क्योंकि वह कीवी टीम के स्‍थापित बल्‍लेबाज हैं और तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने के लिए आते हैं।

हालांकि उनको सलाह दी गई है कि वह अपने एक्‍शन पर मेहनत करें, जिससे भविष्य में फिर से गेंदबाजी करने के योग्य हो जाएं।

फैसले से बेहद निराश है विलियम्सन

ken williamson banned from bowling in International match
न्यूजीलैंड टीम के धाकड़ बल्‍लेबाजों में शुमार केन विलियम्सन पार्ट टाइम गेंदबाजी भी करते हैं। जून में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट मैच में 15.2 ओवर गेंदबाजी की थी। उन्होंने 34 टेस्ट मैचों में पार्ट टाइम गेंदबाजी करते हुए 40.66 की औसत से 24 विकेट झटके हैं।

टीम के कोच माइक हेसन ने उम्मीद जताई है कि केन विलियम्सन देश के लिए फिर से गेंदबाजी करने योग्य हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, "केन इस प्रतिबंध से बेहद निराश हैं। कोई भी इस स्थिति में होता तो उसे ऐसा ही अनुभव होता। अब उनके पास एक चुनौती है कि वह ऐसी तैयारी करें कि एक बार फिर से उन्हें देश के‌ लिए गेंदबाजी करने का मौका मिले।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed