फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kedar Jadhav shared pictures in RSS uniform know details

Kedar Jadhav in RSS Uniform: संघ की शाखा में पहुंचे केदार जाधव, आरएसएस की यूनिफॉर्म में साझा की तस्वीरें

Fri, 03 Oct 2025 08:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 03 Oct 2025 08:42 PM IST
सार

केदार जाधव ने इस साल भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

विज्ञापन
Kedar Jadhav shared pictures in RSS uniform know details
केदार जाधव - फोटो : kedarjadhavofficial

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के नेता केदार जाधव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा में शामिल हुए। गुरुवार को उन्होंने संघ की यूनिफॉर्म में तस्वीरें साझा कीं। बता दें कि, जाधव ने इस साल भाजपा का दामन थामा था। उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

केदार जाधव ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया था डेब्यू
केदार जाधव ने पिछले साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच आठ फरवरी, 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। चार मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने सिर्फ 35 रन बनाए थे। इस सीरीज में उन्हें सिर्फ दो मुकाबलों में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया था।

केदार जाधव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू 2014 में किया था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रांची में पहला वनडे 16 नवंबर 2014 को खेला था। 73 वनडे में जाधव ने 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो शतक और छह अर्धशतक लगाए। जाधव ने 27 विकेट भी अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो जाधव ने नौ मैचों में 123.23 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए।
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले केदार
केदार भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लंबे समय तक खेले हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद का भी प्रतिनिधित्व किया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में केदार जाधव ने शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल में 95 मैचों में 123.17 के स्ट्राइक रेट से 1196 रन बनाए। उन्होंने चार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed