{"_id":"63a85b3828897a683007b1b2","slug":"kasi-viswanathan-reveals-how-ms-dhoni-reacted-after-ben-stokes-got-picked-by-chennai-super-kings-ipl-2023","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: स्टोक्स को 16.25 करोड़ में खरीदने पर कैसा था कप्तान धोनी का रिएक्शन? CEO विश्वनाथन ने बताया, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: स्टोक्स को 16.25 करोड़ में खरीदने पर कैसा था कप्तान धोनी का रिएक्शन? CEO विश्वनाथन ने बताया, जानें
Sun, 25 Dec 2022 08:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 25 Dec 2022 08:07 PM IST
सार
स्टोक्स दीपक चाहर को पीछे छोड़ चेन्नई द्वारा ऑक्शन में खरीदे जाने वाले सबसे महंगे प्लेयर भी बन गए। चाहर को पिछले सीजन में चेन्नई ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स और धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल नीलामी में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को खरीदने के लिए 16.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि का भुगतान किया। इसी के साथ बेन स्टोक्स आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के तीसरे सबसे महंगे प्लेयर बन गए और उन्होंने इस मामले में क्रिस मॉरिस की बराबरी की। इसके साथ ही स्टोक्स दीपक चाहर को पीछे छोड़ चेन्नई द्वारा ऑक्शन में खरीदे जाने वाले सबसे महंगे प्लेयर भी बन गए। चाहर को पिछले सीजन में चेन्नई ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
धोनी के साथ पहले भी एक टीम में खेल चुके हैं स्टोक्स
स्टोक्स के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी टीमें लड़ रही थीं, लेकिन अंत में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी और इंग्लैंड के ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया। स्टोक्स इससे पहले भी धोनी के साथ आईपीएल खेल चुके हैं। 2017 में धोनी और स्टोक्स एक ही टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले थे। स्टोक्स को खरीदने के बाद सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने खुलासा किया कि धोनी इस खरीद से बहुत खुश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विश्वनाथन ने क्या कहा?
विश्वनाथान ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया- बेन स्टोक्स को पाकर हम बहुत उत्साहित थे और हम भाग्यशाली भी थे क्योंकि वह ऑलराउंडर्स कि लिस्ट में अंत में आए थे। हम एक ऑलराउंडर चाहते थे और एमएस (धोनी) बहुत खुश थे कि हमें स्टोक्स मिले। वह निश्चित तौर पर कप्तानी का विकल्प हैं, लेकिन यह एक ऐसा कॉल है जो धोनी समय के साथ लेंगे। काइल जेमीसन इंजर्ड हो गए थे इसलिए शायद कई अन्य फ्रेंचाइजी ने उनकी ओर नहीं देखा। हमें फ्लेमिंग से जानकारी मिली थी कि वह ठीक हो गए हैं और आईपीएल का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।
जेमीसन को कम दाम में खरीदने पर ये कहा
विश्वनाथन ने कहा- सीएसके का भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है और मुझे उम्मीद है कि हम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम हमेशा प्रक्रिया का पालन करते हैं और इससे हमें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। दरअसल, जेमीसन को चेन्नई ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा। किसी को भी विश्वास नहीं हुआ क्योंकि, 2021 में जेमीसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। ऐसे में लोग आश्चर्य में थे कि इस बार जेमीसन इतनी कम दाम में क्यों बिके। विश्वनाथन ने अब उस पर से भी पर्दा हटा दिया है।
आईपीएल नीलामी में क्या हुआ?
2023 की आईपीएल नीलामी में रिकॉर्ड तोड़ बोलियां लगीं। इंग्लैंड के हरफनमौला सैम करन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में साइन किया। करन ने इस मामले में क्रिस मॉरिस को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा था। इसके अलावा कैमरन ग्रीन पर 17.50 करोड़ रुपये की बोली लगी और मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा। स्टोक्स ऑलराउंडर्स की लिस्ट में इन दोनों के बाद आए थे और चेन्नई उन्हें खरीदने में कामयाब रही।