फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   karun nair not got selected for odi series against england champions trophy for team india vijay hazare trophy

Karun Nair: घरेलू क्रिकेट में 5 शतक भी करुण को टीम इंडिया में नहीं दिला सकी जगह, वापसी की उम्मीदें हुई धूमिल

Sat, 18 Jan 2025 08:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 18 Jan 2025 08:03 PM IST
सार

इस संबंध में जब अगरकर से सवाल किया गया तो उन्होंने करुण नायर के प्रदर्शन को सराहा, लेकिन कहा कि बल्लेबाज को शीर्ष क्रम में शामिल करना मुश्किल है।

विज्ञापन
karun nair not got selected for odi series against england champions trophy for team india vijay hazare trophy
करुण नायर - फोटो : KSCA

विस्तार

घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर सुर्खियां बटोरने वाले करुण नायर के हाथ एक बार फिर निराशा लगी। शनिवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का एलान किया। इनमें 33 वर्षीय बल्लेबाज को शामिल नहीं किया गया। 
विज्ञापन

अगरकर ने की नायर की तारीफ
इस संबंध में जब अगरकर से सवाल किया गया तो उन्होंने करुण नायर के प्रदर्शन को सराहा, लेकिन कहा कि बल्लेबाज को शीर्ष क्रम में शामिल करना मुश्किल है। अगरकर ने कहा- इस तरह के प्रदर्शन अक्सर नहीं होते। हालांकि, केवल 15 स्थान उपलब्ध होने के कारण हम सभी को शामिल नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायर ने जड़े पांच शतक
विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण में करुण नायर ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सात पारियों में पांच शतकों और एक अर्धशतक की मदद से 752 रन बनाए। सेमीफाइनल में उन्होंने 44 गेंदों में 88 रनों की विस्फोटक पारी खेली टीम को फाइनल में प्रवेश दिलाया। 
विज्ञापन

करुण नायर ने जताई थी टीम चयन की उम्मीद
गुरुवार को टीम चयन से पहले दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय टीम में चुने जाने की उम्मीद जताई थी। उन्होंने कहा- भारत के लिए खेलने का सपना हमेशा रहा है। वह सपना अभी भी पल रहा है। हम इसी के लिए खेलते हैं। एकमात्र लक्ष्य देश के लिए खेलना है। जब तक चयन नहीं होता, यह सपना ही है। लेकिन मैं एक समय पर एक ही पारी पर फोकस करना चाहूंगा। मैने कुछ अलग नहीं किया। कोई राज नहीं है। यह बरसों की मेहनत और सब्र का फल है। हर दिन मैं एक नई चुनौती की तरह लेता हूं और कोशिश करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूं। 

एक ऐसा भी समय था जब वह अपने भविष्य को लेकर आशंकित थे क्योंकि घरेलू मैचों और आईपीएल में रन नहीं बन रहे थे। इस बारे में करुण ने कहा- अगर मैं कहूं कि डरा नहीं था तो वह झूठ होगा। हर किसी को ऐसा ही महसूस होता होगा लेकिन मैने कभी नहीं सोचा कि मेरा करियर खत्म हो जाएगा। मैं इतना ही सोचता था कि यह किस दिशा में जा रहा है, मैं क्या कर रहा हूं, ऐसा क्यो हो रहा है। उस दौर से बाहर आने में समय लगा और फिर मैने खुद से कहा कि नए सिरे से आगाज करना होगा। मैने खुद को कुछ समय दिया और अपने बारे में और अपने खेल के बारे में काफी कुछ सीखा। मैं उन सीखों के लिए शुक्रगुजार हूं, उनके बिना यहां इस स्थिति में नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed