फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Karnataka won by 8 wickets against Maharashtra at Syed Mushtaq Ali Trophy at Indore

कर्नाटक बना सैयद मुश्ताक का नया किंग, फाइनल में महाराष्ट्र को 8 विकेट से रौंदा

Thu, 14 Mar 2019 09:12 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 14 Mar 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Karnataka won by 8 wickets against Maharashtra at Syed Mushtaq Ali Trophy at Indore
कर्नाटक अली

पहली बार फाइनल खेल रहे कर्नाटक ने गुरुवार को महाराष्ट्र को 9 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हराकर सैयद मुश्ताक अली टी-20 का खिताब जीत लिया। कनार्टक ने पहले गेंदबाजों के संयमित प्रदर्शन से महाराष्ट्र को 155 रन पर रोक दिया उसके बाद लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन


रोहन कदम (60) और मयंक अग्रवाल (85) ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को दिव्यांग ने रोहन को जोल के हाथों कैच आउट करवाकर तोड़ा। रोहन ने अपनी पारी में 39 गेंदों का सामना कर छह चौके और तीन छक्के जड़े। इसके बाद मयंक ने करुण नायर (8) के साथ तीसरे विकेट के लिए अटूट 53 रन की साझेदारी कर टीम को चौके के साथ अपना पहला खिताब दिला दिया।
विज्ञापन


मयंक ने अपनी नाबाद पारी में 57 गेंदों का सामना कर छह चौके और तीन छक्के लगाए। इससे पहले महाराष्ट्र की टीम नौशाद शेख (69) के अर्द्धशतक के बावजूद चार विकेट पर 155 रन ही बना पाई। राहुल त्रिपाठी ने 30 और अंकित बावने ने 29 रन बनाए। कर्नाटक की ओर से अभिमन्यु मिथुन ने दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed