{"_id":"5db1cefa8ebc3e016b6b144e","slug":"karnataka-vs-tamil-nadu-final-vijay-hazare-trophy-2019-20-at-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी: राहुल-मयंक पर कर्नाटक का दारोमदार, तमिलनाडु से होगी खिताबी टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विजय हजारे ट्रॉफी: राहुल-मयंक पर कर्नाटक का दारोमदार, तमिलनाडु से होगी खिताबी टक्कर
Thu, 24 Oct 2019 09:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
मनीष/राहुल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारत की दो टीमें कर्नाटक और तमिलनाडु शुक्रवार को जब पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी तो सभी की निगाह शानदार फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन और लोकेश राहुल रहेगी।
विज्ञापन
मनीष पांडेय की अगुआई वाली कर्नाटक का दारोमदार मयंक, राहुल और देवदत्त पडिक्कल पर होगा। वहीं दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली तमिलनाडु को अश्विन से उम्मीद होगी। बल्लेबाजी में बाबा अपराजिता (532 रन), अभिनव मुकुंद (515 रन) और कार्तिक (407 रन) ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
ऑलराउंडर विजय शंकर और युवा शाहरुख खान भी बुधवार को गुजरात पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। टीम को उनसे फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं कर्नाटक के देवदत्त (598 रन) दो शतकों और पांच अर्द्धशतकों की मदद से टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं। राहुल (546) और मनीष (525) भी पूरे रंग में हैं।
विज्ञापन