{"_id":"bf8876b6-5268-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kapil-dev-urges-dhoni-to-consider-quitting-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल खेलना छोड़ दें धोनी: कपिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएल खेलना छोड़ दें धोनी: कपिल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 30 Dec 2012 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के लगातार गिरते प्रदर्शन के चलते सवालों के घेरे में आए टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) छोड़ने की सलाह दी है।
विज्ञापन
भारत के पूर्व कप्तान कपिल ने कहा 'मुझे लगता है कि धोनी को अन्य प्रारूपों में बेहतर प्रदर्शन करने और उसपर अधिक ध्यान देने के लिए आईपीएल में खेलने से परहेज करना चाहिए।' 'द गल्फ्न्यूज' को दिए अपने साक्षात्कार में कपिल ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए वर्ष में 300 दिन लगातार उसी फॉर्म में खेलते रहना संभव नहीं है।
विज्ञापन
धोनी के पद पर बने रहने के सवाल पर कपिल ने कहा कि मुझे कप्तान को बदलने के बारे में कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन कप्तानी के लिए किसी प्रतिभान व्यक्ति को चुना जाना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट रेडियो पर सुनील गावस्कर, वसीम अकरम और रमीज राजा के साथ कमेंट्री कर रहे पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज का जुनून हमेशा सिर चढ़ कर बोलता है और वह चाहते हैं कि इस प्रकार की क्रिकेट सीरीज लगातार होनी चाहिए।
विज्ञापन