{"_id":"5c2b229ebdec225729083727","slug":"kapil-dev-says-bumrah-has-proved-me-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"कभी बुमराह के एक्शन पर उठती थी उंगलियां, अब कपिल देव बोले- 'मुझे भी कर दिया गलत साबित'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कभी बुमराह के एक्शन पर उठती थी उंगलियां, अब कपिल देव बोले- 'मुझे भी कर दिया गलत साबित'
Tue, 01 Jan 2019 11:20 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
bumrah and kapil
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के दम पर मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया सीरीज सील करने में कामयाब हो गई। बुमराह ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ा है, बल्कि पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को भी गलत साबित कर दिया है।
विज्ञापन
कपिल देव ने कहा, 'बुमराह ने मुझे गलत साबित कर दिया। मैंने पहली बार जब बुमराह का गेंदबाजी एक्शन देखा तो सोचा कि वह इस एक्शन के साथ ज्यादा सफल नहीं हो पाएगा। लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन से बुमराह ने मुझे गलत साबित कर दिया है।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि तीसरे टेस्ट में बुमराह ने 9 विकेट चटकाकर 37 साल बाद भारत को जीत दिलाई थी। कपिल ने कहा, 'इतने छोटे रनअप के साथ 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना हैरान कर देता है। उनके पास 'स्पेशल शोल्डर' है।'
विज्ञापन
कपिल ने कहा, 'वह (बुमराह) नई और पुरानी गेंद से बेहतर कर रहे हैं। वह अच्छी बाउंसर से विपक्षी को हैरान कर देते हैं। वह जानते हैं कि कहां गेंद पड़ेगी और अपनी रणनीति को अच्छे से लागू भी करते हैं। इन सब से ही वह आज दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों में शुमार हैं।'