फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil Dev on Virat Kohli absence from West Indies tour, says- If selectors want to say Kohli rested to give him respect, thats fine

Kapil Dev Virat Kohli: कपिल देव ने फिर साधा विराट कोहली पर निशाना, वेस्टइंडीज नहीं जाने पर कही ये बात

Fri, 15 Jul 2022 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 15 Jul 2022 05:15 PM IST
सार

कपिल देव ने पहले कहा था कि अगर रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट टीम से ड्रॉप किया जा सकता है तो विराट कोहली को टी-20 टीम से क्यों ड्रॉप नहीं कर सकते। इस बयान पर काफी विवाद भी हुआ था और क्रिकेट जगत दो हिस्सों में बंट गया था।

विज्ञापन
Kapil Dev on Virat Kohli absence from West Indies tour, says- If selectors want to say Kohli rested to give him respect, thats fine
कपिल देव और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व महान ऑलराउंडर कपिल देव ने एकबार फिर विराट कोहली पर निशाना साधा है। उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे के लिए विराट कोहली के स्क्वॉड में नहीं चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, विराट को 22 जुलाई से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे और टी-20 सीरीज, दोनों के लिए स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई ने इसके पीछे की वजह भी नहीं बताई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि विराट ने विंडीज दौरे के लिए आराम मांगा था और बीसीसीआई ने उन्हें आराम दिया है। 
विज्ञापन

Kapil Dev on Virat Kohli absence from West Indies tour, says- If selectors want to say Kohli rested to give him respect, thats fine
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
अब कपिल देव ने इस पर तंज कसते हुए एक मीडिया चैनल से कहा- मैं विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी के लिए कभी नहीं कह सकता कि उन्हें ड्रॉप किया गया है। वह काफी बड़े खिलाड़ी हैं। अगर यह कहा जा रहा है कि विराट को आराम दिया गया है ताकि उनका सम्मान बना रहे तो इसमें कोई बुराई नहीं है। इससे पहले कपिल देव ने विराट कोहली पर खुलेआम निशाना साधा था। 

उन्होंने कहा था कि अगर रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट टीम से ड्रॉप किया जा सकता है तो विराट कोहली को टी-20 टीम से क्यों ड्रॉप नहीं कर सकते। इस बयान पर काफी विवाद भी हुआ था और क्रिकेट जगत दो हिस्सों में बंट गया था। एक तरफ विराट के समर्थन में कुछ क्रिकेटर्स खड़े थे, वहीं कुछ क्रिकेटर्स कपिल के बयान का समर्थन कर रहे थे। हालांकि, इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी कपिल को जवाब देते हुए कहा था कि विराट उनकी टीम में अहम खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kapil Dev on Virat Kohli absence from West Indies tour, says- If selectors want to say Kohli rested to give him respect, thats fine
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली कमर की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेले थे। हालांकि, लॉर्ड्स में दूसरे मैच के लिए वह प्लेइंग इलेवन में लौट आए थे। ऐसे में चोट को उनके विंडीज दौरे के लिए अनुपस्थिति का एक कारण माना जा रहा है। हालांकि, कपिल ने कोहली के फॉर्म को लेकर बातें कहीं।

उन्होंने कहा- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ऐसे खिलाड़ी को फॉर्म में कैसे लाया जाए? कोहली एक साधारण क्रिकेटर नहीं हैं। उन्हें और अधिक अभ्यास करना चाहिए और फॉर्म वापस पाने के लिए अधिक मैच खेलना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि इस दुनिया में कोई भी खिलाड़ी है जो टी-20 में कोहली से बड़ा है, लेकिन जब आप अच्छा नहीं कर रहे हों तो चयनकर्ता को हक है कि वह बड़े फैसले लें। मेरी सोच यह है कि अगर कोई अच्छा नहीं कर रहा है तो उसे आराम दिया जा सकता है या बाहर किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

Kapil Dev on Virat Kohli absence from West Indies tour, says- If selectors want to say Kohli rested to give him respect, thats fine
विराट कोहली को लेकर कपिल देव के बयान पर उस्मान ख्वाजा ने मजे लिए थे - फोटो : सोशल मीडिया
विराट को टीम इंडिया के लिए कोई मैच जिताऊ पारी खेले हुए दो साल से अधिक का समय बीत चुका है। गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में वह 16 रन बनाकर डेविड विली की वाइड गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमा बैठे थे। कपिल ने कहा कि कोहली को रन बनाने का तरीका खोजने की जरूरत है, क्योंकि उनके जैसे महान खिलाड़ियों को फॉर्म में वापस आने में इतना समय नहीं लगना चाहिए।

कपिल ने कहा- ऐसा नहीं है कि भारत पिछले पांच से छह वर्षों में विराट के बिना नहीं खेला है, लेकिन मैं चाहता हूं कि ऐसा खिलाड़ी वापस फॉर्म में आए। हो सकता है उन्हें बाहर कर दिया गया है या आराम दिया गया है, लेकिन उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। ऐसे में उन्हें वापसी के लिए रास्ता खोजना होगा। उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने की जरूरत है या कहीं भी खेलें और ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं। 

Kapil Dev on Virat Kohli absence from West Indies tour, says- If selectors want to say Kohli rested to give him respect, thats fine
ईशान किशन, रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने कहा- कोहली के आत्मविश्वास को वापस लाने की जरूरत है। एक महान और अच्छे खिलाड़ी के बीच यही अंतर है। उनके जैसे महान खिलाड़ी को इतना समय नहीं लेना चाहिए फॉर्म में वापस आने के लिए। कोहली को खुद से लड़ना होगा और चीजों को क्रम में लाना होगा। हां, यह चिंता का विषय जरूर है कि वह फॉर्म में वापस आने में इतना समय ले रहे हैं। एक महान खिलाड़ी फॉर्म में वापसी के लिए इतना समय नहीं लेता है।

उन्होंने कहा- अगर उन्हें बाहर किया जाता है या आराम दिया जाता है तो मुझे कोई समस्या नहीं है, लेकिन मैं चाहता हूं कि कोहली वापस फॉर्म में आए। एक पारी एक महान खिलाड़ी की किस्मत बदल सकती है, लेकिन वह कब आएगी, हम नहीं जानते। हम उस पारी के लिए दो साल से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। उससे पहले रविवार को टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed