{"_id":"61bb47541b5905738d4ef57f","slug":"kapil-dev-advice-to-virat-kohli-sourav-ganguly-on-captaincy-issue-said-think-about-the-country-before-giving-any-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kohli-Ganguly Controversy: विराट-गांगुली विवाद पर कपिल देव बोले- बयान से पहले देश के बारे में सोचें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Kohli-Ganguly Controversy: विराट-गांगुली विवाद पर कपिल देव बोले- बयान से पहले देश के बारे में सोचें
Thu, 16 Dec 2021 07:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Dec 2021 07:34 PM IST
सार
कपिल देव ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि सार्वजनिक रूप से इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट में चल रहे कथित विवाद पर बयान दिया है। दरअसल, बुधवार को विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वनडे टीम की कप्तानी को लेकर कोहली और बीसीसीआई के बीच चल रहा मतभेद सामने आ गया। कपिल देव ने कहा है कि दोनों ओर से मामले को नियंत्रित किया जाना चाहिए।
पब्लिक में इस तरह के बयान देने से बचें
कपिल देव ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि सार्वजनिक रूप से इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने कहा- इस समय किसी पर उंगली उठाना ठीक नहीं है। हमें अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलने हैं, तो सभी को उस सीरीज पर फोकस करना चाहिए। मैं इतने बड़े दौरे से पहले किसी तरह का विवाद पसंद नहीं करूंगा।
स्थिति को नियंत्रण में करना चाहिए
कपिल ने कहा- मैं कहना चाहूंगा बोर्ड अध्यक्ष का पद बड़ा पद है, लेकिन एक कप्तान होना भी बड़ी चीज है। पब्लिक में इस तरह की बयानबाजी ठीक नहीं है, चाहे वो गांगुली हो या कोहली। स्थिति को नियंत्रित करना चाहिए और देश के बारे में सोचना चाहिए। जो भी गलत हुआ, वो जल्द ठीक हो जाएगा, लेकिन इस समय सार्वजनिक तौर पर कुछ कहना गलत है।
विज्ञापन
टी-20 की कप्तानी को लेकर हुआ विवाद
कोहली के टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद गांगुली ने बयान दिया था कि बीसीसीआई ने सुपरस्टार बल्लेबाज से इस फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। हालांकि, कोहली ने बुधवार को बताया कि उन्हें किसी ने कप्तानी छोड़ने से रोकने का प्रयास नहीं किया था और बीसीसीआई ने खुशी-खुशी उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।
वनडे कप्तानी को लेकर कोहली ने कही ये बात
कोहली ने कहा था कि उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए टीम चुने जाने से डेढ़ घंटे पहले मुझे इसके बारे में जानकारी दी गई और वह भी एक नॉर्मल कॉल पर। वहीं, बीसीसीआई ने बताया था कि कोहली को 48 घंटे की वार्निंग दी गई थी।