फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kane Williamson reclaims top spot in ICC test rankings

ICC Test Rankings: स्मिथ को पीछे छोड़ विलियमसन फिर से बने नंबर-1, विराट चौथे स्थान पर बरकरार

Wed, 30 Jun 2021 03:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 30 Jun 2021 03:42 PM IST
सार

केन विलियमसन से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर थे। 

विज्ञापन
Kane Williamson reclaims top spot in ICC test rankings
केन विलियमसन - फोटो : social media

विस्तार

आईसीसी ने बुधवार को खिलाड़ियों की ताजा टेस्ट रैंकिग जारी की। बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन फिर से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। वह 901 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर हैं। केन से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर थे लेकिन अब वो दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। बता दें कि विलियमसन ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल का खिताब जिताया। बता दें कि बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन (878 रेटिंग) तीसरे पायदान पर जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली (812 रेटिंग) चौथे स्थान पर बरकरार हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट बने हुए हैं। 

विज्ञापन

 


दो हफ्ते पहले स्मिथ विलियमसन को पछाड़कर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए थे लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान ने फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। विलियमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के दौरान पहली बार नवंबर 2015 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे। वहीं, टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा फिर से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि विकेटकीपर बल्ल्लेबाज ऋषभ पंत को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह सातवें नंबर पर खिसक गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डेवोन कॉन्वे ने लगाई लंबी छलांग
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है और वे क्रमश: आठवें और नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के निकोलस हेनरी को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वे 10वें नंबर पर लुढ़क गए हैं। रॉस टेलर तीन स्थानों के सुधार के साथ 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं। डेवोन कॉन्वे 18 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर 42वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

जेमीसन ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
उधर, गेंदबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल में 61 रन देकर सात विकेट चटकाए थे। बेहतरीन गंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। ऑलराउंडरों की सूची में एक हफ्ते शीर्ष पर रहने के बाद भारत के रविंद्र जडेजा दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर एक बार फिर शीर्ष पर हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed