फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kamran may make it to Pakistan WC squad

कामरान को मिल सकती है वर्ल्ड कप टीम में जगह

Fri, 26 Dec 2014 11:04 PM IST
अमर उजाला/कराची
अमर उजाला/कराची Updated Fri, 26 Dec 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kamran may make it to Pakistan WC squad

लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल को वर्ल्ड कप के लिए फाइनल टीम में जगह मिल सकती है। कामरान पिछले कुछ दिनों से घरेलू टूर्नामेंटों में लगातार बढ़िया कर रहे हैं। उन्होंने पांच दिवसीय कायद-ए-आजम ट्रॉफी गोल्ड लीग के फाइनल में शानदार 131 रन की पारी खेली।

विज्ञापन


कामरान पिछले साल इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम से बाहर चल रहे हैं। पीसीबी के एक करीबी सूत्र ने कराची में कहा, ‘वर्ल्ड कप के लिए घोषित होने वाली टीम में कामरान की दावेदारी काफी मजबूत है। हालांकि उनका चयन विकेटकीपर नहीं बल्कि विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर किया जा सकता है।’
विज्ञापन


गूल पर संशय बरकरार
दूसरी ओर तेज गेंदबाज उमर गुल की वर्ल्ड कप टीम में जगह अनिश्चित लग रही है। गुल अब तक चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान ने खुद कहा कि गुल का चयन मुश्किल है। उन्होंने कहा, ‘गुल के बारे में मिल रही रिपोर्ट उत्साहजनक नहीं है और बहुत कम संभावना है कि वर्ल्ड कप टीम में उन्हें जगह मिले।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल गुल के चोटिल घुटने का मेलबर्न में ऑपरेशन हुआ था जिससे वह अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो सके हैं। पीसीबी प्रमुख ने कहा कि चयनकर्ताओं को साफ निर्देश दे दिए गए हैं कि शत प्रतिशत फिट खिलाड़ियों को ही वर्ल्ड कप के लिए चुना जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed