{"_id":"55545ec6-6bc3-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"kamini-century-sets-up-big-india-win-against-west-indies-in-womens-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वर्ल्ड कप में भारत का जीत से आगाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला वर्ल्ड कप में भारत का जीत से आगाज
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 01 Feb 2013 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरूष कामिनी (100) के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने वेस्ट इंडीज को 105 रनों से रौंदकर महिला विश्व कप में जीत से आगाज किया है। भारत के दिए 285 रनों के लक्ष्य के जवाब में वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 44.3 ओवर में 179 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
भारत की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्ट इंडीज के 85 रनों पर पांच प्रमुख बल्लेबाज आउट हो गए थे। डिएण्ड्रा डोटिन ने सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कैंपबेले ने 28 और कप्तान मेरिसा आग्लेरिया ने 18 रन बनाए। भारत की ओर से नागराजन निरंजना ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। गौहर सुल्ताना और झूलन गोस्वामी ने दो-दो सफलता हासिल की। जबकि अमित शर्मा और रीमा मल्होत्रा ने एक-एक खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
कामिनी का शतक, भारत ने बनाए 284 रन
इससे पहले ओपनर तिरूष कामिनी के बेहतरीन शतक की बदौलत भारत ने 284 रन का विशाल स्कोर बनाया। वर्ल्ड कप में भारत का यह सर्वाधिक स्कोर है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को कामिनी और पूनम राउत ने पहले विकेट के लिए 37 ओवर में 175 रन की ठोस शुरुआत दी। कामिनी ने कैरियर का पहला शतक जड़ते हुए 146 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के के साथ 100 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
कामिनी बनी वर्ल्ड कप की पहली शतकवीर भारतीय
इस शानदार पारी से कामिनी वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बनीं। मीडियम पेसर शेनल डेले ने पूनम को एलबीडब्लू कर इस साझेदारी को तोड़ा। पूनम 94 गेंद में सात चौकों के साथ 72 बनाकर आउट हुई। दूसरे विकेट के लिए झूलन गोस्वामी ने कामिनी के साथ 31 गेंद में ताबड़तोड़ 49 रन जोड़े। इस बीच, शतक जड़ने के बाद कामिनी रन आउट होकर पेवेलियन लौट गई। इस पारी के लिए कामिनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आखिरी ओवरों में झूलन गोस्वामी ने 21 गेंद में छह चौकों के साथ ताबड़तोड़ 36 रन बनाए।
हरमनप्रीत कौर ने भी 22 गेंद में चार चौकों और दो छक्कों के साथ 36 रन की आतिशी पारी खेली। वेस्ट इंडीज की ओर से डोटिन ने तीन विकेट झटके।