तिलमिलाए आईसीसी अध्यक्ष मुस्तफा कमाल ने उठाया बड़ा कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप में अपने देश बांग्लादेश से भेदभाव और खुद के सम्मान पर ठेस पहुंचने की बात पर कमाल मुस्तफा पहले से ही आईसीसी को निशाने पर ले चुके है। उन्होंने वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी के बारे में बड़ा खुलासा करने की बात भी कही थी।
इन सब के बीच कमल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कमाल ने इस्तीफा देने से पहले बीसीसीआई के निलंबित अध्यक्ष और वर्तमान में आईसीसी के चेयरमैन एन श्रीनिवासन पर गंभीर आरोप भी लगाए।
कमाल ने श्रीनिवासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीनिवासन अपने पद का गलत फायदा उठा रहे है। कई बार उन्होंने असंवैधानिक कार्य भी किया। कमाल का आरोप है कि वर्ल्ड कप विजेता टीम को आईसीसी का अध्यक्ष ही ट्रॉफी से नवाजता है।
लेकिन श्रीनिवासन ने नियमों को ताक पर रखकर खुद ही विजेता को ट्रॉफी दे दी । उन्होंने कहा, "श्रीनिवासन के कार्य से मेरे सम्मान पर ठेस पहुंची है जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसलिए मुझे इस्तीफा देना पड़ रहा है। "
कमाल ने आईसीसी पर यह भी लगाए हैं आरोप
कमाल मुस्तफा आईसीसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके है। इससे पहले उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश टीम के साथ नाइंसाफी करने की बात कही थी।
कमाल ने खुलकर मीडिया के सामने आईसीसी पर आरोप लगाया कि उनके देश के साथ भेदभाव हुआ है। उन्होंने खुलकर चेतावनी दी थी कि वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद वह आईसीसी के संबंध में बड़ा खुलासा करेंगे। हालांकि अभी उन्होंने इस मामले में काई खुलासा नहीं किया है।
बुधवार को इस्तीफा सार्वजनिक करते हुए कमाल ने बताया कि "आज ही आईसीसी के चेयरमैन श्रीनिवासन ने उन्हें कॉल कर एक मीटिंग में आने की बात कही थी। जिसमें उनके अलावा 4 अधिकारी वर्ग होने की भी बात कही। लेकिन वह मीटिंग पूरी तरह से असंवैधानिक है। इसलिए मैंने उस मीटिंग में जाना उचित नहीं समझा।"