{"_id":"5fc682ad049b080bd3672d21","slug":"kagiso-rabada-ruled-out-of-england-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, कागिसो रबाडा इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, कागिसो रबाडा इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर
Tue, 01 Dec 2020 11:21 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
कागिसो रबाडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के लिए मंगलवार की देर रात एक बुरी खबर आई। दरअसल, टीम के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
रबाडा के ठीक होने में लगभग तीन सप्ताह का समय लग सकता है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बयान जारी कर कहा है कि वह रिहैब पर रहेंगे और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज तैयारी करेंगे, जो इसके महीने के बाद होने वाली है।
विज्ञापन
तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला चार दिसंबर को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा व तीसरा क्रमशः छह और नौ दिसंबर को खेले जाएंगे। कोरोना के कारण इसे जैव सुरक्षित माहौल मे खेला जाएगा। इस साल मार्च में ऑस्टेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के बाद दक्षिण अफ्रीका की यह पहली श्रृंखला है।
विज्ञापन
टीम इसके बाद भारत दौरे पर आयी थी लेकिन पहला मैच बारिश की भेट चढ़ने के बाद श्रृंखला को रद्द कर दिया गया था। 24 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की वापसी हुई थी। दरअसल, रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च में सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज से पहले भी चोटिल हो गए थे।