{"_id":"652592d95ec86035fb028917","slug":"kagiso-rabada-quinton-de-kock-aiden-markram-played-cricket-with-children-special-initiative-of-icc-unicef-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कगिसो रबाडा, डिकॉक और एडेन मार्करम ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, यूनिसेफ के खास पहल में हुए शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लखनऊ: कगिसो रबाडा, डिकॉक और एडेन मार्करम ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, यूनिसेफ के खास पहल में हुए शामिल
Tue, 10 Oct 2023 11:37 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:37 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और यूनिसेफ के बीच एक वैश्विक साझेदारी के तहत बच्चों, युवाओं और सभी से लैंगिक समानता के लिए #BeAChampion का आह्वान किया जा रहा है। क्रिकेट और खेल अधिक व्यापक रूप से हमारे समय के कुछ गंभीर मुद्दों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम और कगिसो रबाडा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और एडेन मार्करम लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (BRSABVE) में बच्चों के साथ खेलते हुए दिखाई दिए। क्रिकेट4गुड पहल के तहत बच्चों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से मिलने का मौका मिल रहा है। दुनिया भर में लड़कियों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी और यूनिसेफ की साझेदारी में क्रिकेट4गुड पहल शुरू की गई है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और यूनिसेफ के बीच एक वैश्विक साझेदारी के तहत बच्चों, युवाओं और सभी से लैंगिक समानता के लिए #BeAChampion का आह्वान किया जा रहा है। क्रिकेट और खेल अधिक व्यापक रूप से हमारे समय के कुछ गंभीर मुद्दों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। क्रिकेट4गुड आईसीसी का वैश्विक समुदाय आउटरीच कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए क्रिकेट की विशाल शक्ति और पहुंच का लाभ उठाना है।
यूनिसेफ उत्तर प्रदेश के प्रमुख डॉ. जकारी एडम ने बच्चों को खेल का आनंद लेने और अपने घरों, स्कूलों और समुदायों में बाल अधिकारों और लैंगिक समानता के लिए नेतृत्व, टीम भावना का पाठ सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।