{"_id":"5e149b5a8ebc3e87fd1f1ee6","slug":"justin-langer-takes-break-as-mcdonald-to-lead-australia-on-india-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंगर ने लिया ब्रेक, भारत दौरे पर एंड्रयू होंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लैंगर ने लिया ब्रेक, भारत दौरे पर एंड्रयू होंगे ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच
Tue, 07 Jan 2020 08:23 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 07 Jan 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
जस्टिन लैंगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ब्रेक ले रहे हैं और भारत दौरे पर नहीं जाएंगे जहां उनके वरिष्ठ सहायक एंड्रयू मैक्डोनाल्ड 14 जनवरी से शुरू हो रही तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में टीम का मार्गदर्शन करेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप करने वाले ऑस्ट्रेलिया को अब तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर जाना है जबकि इसके बाद टीम बांग्लादेश में दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
मैक्डोनाल्ड पहली बार राष्ट्रीय पुरुष टीम के प्रभारी की भूमिका में होंगे और लैंगर को भरोसा है कि 38 साल का यह पूर्व तेज गेंदबाज अपनी नई भूमिका में सफल रहेगा। सिडनी मार्निंग हेराल्ड ने लैंगर के हवाले से कहा कि उन्हें बहुत अच्छा मौका मिला है। क्रिकेट से जुड़ी चीजों को लेकर मुझे अपने कोचिंग स्टाफ पर अब काफी भरोसा है। अब काफी बार मैं क्रिकेट के बारे में 30 प्रतिशत समय ही सोचता हूं, बाकी समय मैं अन्य चीजों के बारे में सोचता हूं
विज्ञापन
सीरीज का पहला वनडे 14 जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वन-डे 17 जनवरी को राजकोट और तीसरा मुकाबला 19 जनवरी को बंगलुरु में होगा। मालूम हो कि ऑस्ट्रेलियाई टीम गजब के फॉर्म में है। उसने पाकिस्तान को 2-0 से रौंदने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात दी है।
विज्ञापन