फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Josh Hazelwood is confident of return to Australia's Test XI for the WTC Final against South Africa

WTC Final: हेजलवुड को डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाने का भरोसा, तैयारियों को लेकर कही ये बात

Sun, 08 Jun 2025 11:11 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Jun 2025 11:11 AM IST
सार

हेजलवुड आईपीएल 2025 सीजन के खत्म होने के बाद जोश इंग्लिस के साथ देर से इंग्लैंड पहुंचे हैं। हेजलवुड आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम का हिस्सा थे जिसने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया था।

विज्ञापन
Josh Hazelwood is confident of return to Australia's Test XI for the WTC Final against South Africa
जोश हेजलवुड - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भरोसा है कि वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ लय में चल रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाने का भरोसा जताया। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में 11 जून से डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन

देर से इंग्लैंड पहुंचे हेजलवुड 
हेजलवुड आईपीएल 2025 सीजन के खत्म होने के बाद जोश इंग्लिस के साथ देर से इंग्लैंड पहुंचे हैं। हेजलवुड आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम का हिस्सा थे जिसने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया था। हेजलवुड ने आईपीएल 2025 में 22 विकेट लिए थे और टीम को मिली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह अब लाल गेंद प्रारूप की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के वैकल्पिक ट्रेनिंग सीजन में पांच ओवर तक गेंदबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलैंड पर मिल सकती है तरजीह 
अगर हेजलवुड अच्छी लय में दिखेंगे तो स्कॉट बोलैंड की जगह उन्हें प्लेइंग-11 में तरजीह दी जा सकती है। 2023 में एशेज सीरीज से टेस्ट प्रारूप में वापसी के बाद से हेजलवुड शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 13 मैचों में 19.68 के औसत से 57 विकेट लिए हैं। हेजलवुड ने कहा, 2023 में मैं काफी करीब था। इससे पहले आईपीएल में मुझे कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और उसके बाद कुछ छोटी-मोटी समस्याएं भी हुईं, इसलिए मैं पूरी तरह से स्वस्थ नहीं था, लेकिन इस बार मैं बेहतर स्थिति में महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन

हेजलवुड ने कहा, मुझे लगता है कि किसी भी प्रारूप में मेरे आंकड़े पिछले दो वर्षों में अच्छे रहे हैं और कौशल के मामले में भी मैंने प्रगति की है। मुझे अब भी लगता है कि मैं अपने करियर की शायद सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कर रहा हूं और यह सिर्फ शरीर के टिके रहने की बात है, जैसा कि पिछले कुछ महीनों से हो रहा है। हम निश्चित रूप से ट्रेनिंग में इस तरह से ढल रहे हैं कि लगातार दो दिन अभ्यास कर सकें, एक बड़ा दिन बिता सकें, उसके अगले दिन एक और गेंदबाजी सत्र और इस तरह की अन्य चीजें कर सकें, ताकि हम खुद को सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रख सकें।

हेजलवुड को उम्मीद है कि आईपीएल के थोड़ी देरी से समाप्त होने से उनकी तैयारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले लाल गेंद की पर्याप्त ट्रेनिंग लेने के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल से पहले मैंने कुछ ओवर अच्छी गेंदबाजी की थी। वहां की तुलना में यहां मौसम अलग है। यह काफी कठिन सत्र था और फिर जब भी आप आईपीएल में कोई मैच खेलते हैं, तो आपको शायद वॉर्म-अप के साथ लगभग सात या आठ ओवर खेलने को मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed