फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jos Buttler sent to the hospital for an X-Ray during ind vs eng 1st test match

INDvENG: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी घायल, ले जाना पड़ा अस्पताल

Thu, 02 Aug 2018 07:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
Jos Buttler sent to the hospital for an X-Ray during ind vs eng 1st test match
जोस बटलर

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 287 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में टीम इंडिया समाचार लिखे जाने तक 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को अंगुली में चोट लगने की वजह से अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनका एक्सरे कराया जाएगा।

विज्ञापन


ईएसपीएन क्रिक इंन्फो के मुताबिक, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को अंगुली में चोट लगने की वजह से एक्सरे कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दरअसल, उन्हें 17वें ओवर में चोट लगी, जब जेम्स एंडरसन की गेंद पर विराट कोहली ने फॉल्स शॉट खेला।
विज्ञापन


इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट (80) और जॉनी बेयरस्टो (70) ने शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट की 104 रन की साझेदारी हुई, लेकिन भारतीय गेंदबाज ने अपने गेंदबाजों की बदौलत जोरदार वापसी करने में सफल रहा। रूट ने सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स (42) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी की उम्दा गेंदबाजी से टीम इंडिया ने पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन करके अपना पलड़ा भारी रखा। दूसरे दिन का खेल इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 285 रन से आगे बढ़ाई। दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम मात्र 2 रन ही बटोर पाई। टीम इंडिया की तरफ से अश्विन ने 62 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी ने 64 रन देकर 3 विकेट, जबकि इशांत शर्मा और उमेश यादव ने 1-1 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed