{"_id":"5b6309b14f1c1b75568b4de2","slug":"jos-buttler-sent-to-the-hospital-for-an-x-ray-during-ind-vs-eng-1st-test-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvENG: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी घायल, ले जाना पड़ा अस्पताल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी घायल, ले जाना पड़ा अस्पताल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 02 Aug 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
जोस बटलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 287 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में टीम इंडिया समाचार लिखे जाने तक 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को अंगुली में चोट लगने की वजह से अस्पताल ले जाया गया है। वहां उनका एक्सरे कराया जाएगा।
विज्ञापन
ईएसपीएन क्रिक इंन्फो के मुताबिक, इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को अंगुली में चोट लगने की वजह से एक्सरे कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दरअसल, उन्हें 17वें ओवर में चोट लगी, जब जेम्स एंडरसन की गेंद पर विराट कोहली ने फॉल्स शॉट खेला।
विज्ञापन
इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जो रूट (80) और जॉनी बेयरस्टो (70) ने शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट की 104 रन की साझेदारी हुई, लेकिन भारतीय गेंदबाज ने अपने गेंदबाजों की बदौलत जोरदार वापसी करने में सफल रहा। रूट ने सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स (42) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
बता दें कि रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी की उम्दा गेंदबाजी से टीम इंडिया ने पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल 9 विकेट के नुकसान पर 285 रन करके अपना पलड़ा भारी रखा। दूसरे दिन का खेल इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 285 रन से आगे बढ़ाई। दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम मात्र 2 रन ही बटोर पाई। टीम इंडिया की तरफ से अश्विन ने 62 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी ने 64 रन देकर 3 विकेट, जबकि इशांत शर्मा और उमेश यादव ने 1-1 विकेट झटके।