फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jos Buttler, Jacob Bethell, Will Jacks set to miss IPL 2025 playoffs after they were named in England squad

IPL 2025: आईपीएल फ्रेंचाइजी को लगेगा झटका, प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे इंग्लैंड के ये तीन खिलाड़ी

Wed, 14 May 2025 08:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 14 May 2025 08:35 AM IST
सार

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आईपीएल 2025 के शेष मुकाबले 17 मई से खेले जाएंगे और इसका फाइनल अब तीन जून को होगा। नई तारीखों के एलान के बाद बटलर, बेथेल और जैक्स के लिए दिक्कतें हुई क्योंकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को भी पूरा करना है।

विज्ञापन
Jos Buttler, Jacob Bethell, Will Jacks set to miss IPL 2025 playoffs after they were named in England squad
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

जोस बटलर, जैकब बेथेल और विल जैक्स को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है जिससे इन तीनों खिलाड़ियों का अपनी-अपनी टीमों के लिए आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में खेलना तय नहीं है। आईपीएल का 18वां सत्र एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी वापस लौट गए थे, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के एलान के बाद अब आईपीएल के शेष मुकाबलों का कार्यक्रम जारी हो चुका है। 
विज्ञापन

बटलर, बेथेल और जैक्स की टीमें प्लेऑफ की दौड़ में शामिल 
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आईपीएल 2025 के शेष मुकाबले 17 मई से खेले जाएंगे और इसका फाइनल अब तीन जून को होगा। नई तारीखों के एलान के बाद बटलर, बेथेल और जैक्स के लिए दिक्कतें हुई क्योंकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को भी पूरा करना है। आईपीएल में बटलर गुजरात टाइटंस, बेथेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और जैक्स मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं और यह तीनों ही टीम फिलहाल आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में आगे चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, समझा जाता है कि बेथेल आरसीबी के अगले दो मुकाबलों के लिए भारत आएंगे, लेकिन लखनऊ में होने वाले टीम के अंतिम ग्रुप चरण के मैच से पहले घर लौट जाएंगे। वह एजबस्टन में होने वाले पहले वनडे से पहले बर्मिंघम में टीम से जुड़ेंगे। जैक्स और बटलर के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वे दोनों भी कुछ समय के लिए आईपीएल में हिस्सा लेने आएंगे। 
विज्ञापन

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने नवंबर में हुई मेगा नीलामी से पहले कहा था कि उसके केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी आईपीएल के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे जिसके कारण बेथेल को 22 मई से जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई। हालांकि, यह प्रतिबद्धिता पुराने कार्यक्रम के अनुसार वैध थी, लेकिन अब फाइनल 25 मई के बजाए तीन जून को होना है। 

ओवरटन का लौटना मुश्किल
जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स) और जैमी ओवरटन (चेन्नई सुपर किंग्स) को भी वनडे टीम में जगह मिली है, लेकिन इन दोनों की टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हैं, इसलिए माना जा रहा है कि ओवरटन भारत वापस नहीं लौटेंगे। बेथेल की अनुपस्थिति आरसीबी के लिए झटका होगी, लेकिन लियाम लिविंगस्टोन और फिल सॉल्ट जैसे उसके दो अन्य इंग्लैंड के खिलाड़ी शेष आईपीएल मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि इन दोनों को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। सॉल्ट को टी20 सीरीज के लिए चुना गया है जिसकी शुरुआत छह जून से होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed