फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jos buttler and dominic beese saves englands innings defeat against pakistan

ENGvPAK: बटलर-बेस ने टाली इंग्लैंड की पारी की हार, पाक के पास शानदार मौका

Sun, 27 May 2018 05:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 27 May 2018 05:02 AM IST
विज्ञापन
jos buttler and dominic beese saves englands innings defeat against pakistan
जोस बटलर

जोस बटलर (66*) और डोमिनिक बेस (55*) की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में पारी की हार को टालने में कामयाबी हासिल की। तीसरे दिन स्टंप्स तक  इंग्लैंड ने 78 ओवर में 6 विकेट खोकर 235 रन बना लिए हैं। इस तरह मेजबान टीम की बढ़त 56 रन की हो चुकी है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं। हालांकि, एक समय इंग्लैंड का स्कोर 110/6 हो गया था और उनके ऊपर पारी की हार का खतरा था, लेकिन बटलर और बेस ने अविजित शतकीय साझेदारी निभाकर टीम को संभाला।

विज्ञापन


बहरहाल, पाकिस्तान ने तीसरे दिन अपनी पारी 350/8 से आगे बढ़ाई। मेहमान टीम की पहली पारी 363 रन पर समाप्त हुई। पाक टीम को करारा झटका लगा क्योंकि उसके प्रमुख बल्लेबाज बाबर आजम कलाई में चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। मोहम्मद आमिर 24 रन बनाकर नाबाद रहे और पाकिस्तान को पहली पारी में 179 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई।
विज्ञापन


जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत भी बेहद खराब रही और 31 रन तक एलिस्टर कुक (1) और मार्क स्टोनमैन (9) आउट हो चुके थे। लंच  समय स्कोर 37/2 था। लंच के बाद कप्तान जो रूट (68 रन, 40वां अर्धशतक) ने डेविड मलान (12) के साथ टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े, लेकिन चाय से पहले पाकिस्तान ने जोरदार वापसी की और जल्दी-जल्दी चार विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजबान टीम का स्कोर 6 विकेट पर 110 रन था और उस पर पारी की हार का खतरा मंडराने लगा। फिर जोस बटलर (7वां अर्धशतक) ने डेब्यू टेस्ट खेल रहे डॉमिनिक बेस के साथ टीम को संभाला और आखिरी सत्र में टीम को एक भी झटका नहीं लगने दिया। दोनों ने मिलकर न सिर्फ टीम को बढ़त दिलाई, बल्कि स्कोर को 200 के पार भी पहुंचाया। पाक की तरफ से अभी तक मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अब्बास और शादाब खान ने 2-2 विकेट लिए हैं। 

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड: 184 एवं 235/6 (जो रूट 68, जोस बटलर 66*, डॉमिनिक बेस 55*, मोहम्मद आमिर 2/35)

पाकिस्तान: 363

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed