फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jonny Bairstow ready for England Test return in Sri Lanka

SLvsENG: श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं बेयरस्टो, बताई खास वजह

Thu, 07 Jan 2021 09:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 07 Jan 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Jonny Bairstow ready for England Test return in Sri Lanka
जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 14 जनवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस मैच में इंग्लैंड ने विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को शामिल किया है। टीम में जगह पाने से बेयरस्टो काफी खुश हैं। वह लगभग एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2019 में खेला था। 

विज्ञापन


बेयरस्टो श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर करना चाहते हैं। हालांकि, इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताया। बेयरस्टो ने कहा कि उन्होंने नवंबर 2018 (कोलंबो) में श्रीलंका के खिलाफ ही नंबर-3 पर बल्लेबाजी करे हुए उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना छठा शतक पूरा किया था। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मेरे लिए यह एक शानदार अवसर होगा और रन बनाने का इससे बेहतर क्रम (नंबर-3) कोई नहीं होगा। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बेयरस्टो ने सिर्फ 10 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। बेयरस्टो की जगह टीम में ओली पोप को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। यहां पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच हुई। इसके बाद गत सोमवार को टीम के ऑलराउंडर मोईन अली कोरोना पॉजिटिव पाए। श्रीलंकाई प्रोटोकॉल के तहत अब अली को 10 दिन के पृथकवास में रहना होगा, जिसकी वजह से अब उनका पहला टेस्ट मैच खेलना मुश्किल हो गया है।

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ दोनों ही टेस्ट गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच 14 जनवरी तो दूसरा 22 जनवरी से शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed