फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jonathan Trott appointed as the head coach of Afghanistan mens cricket team

Jonathan Trott: अफगानिस्तान के नए कोच बने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज जोनाथन ट्रॉट, अगस्त में टीम से जुड़ेंगे

Fri, 22 Jul 2022 11:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 22 Jul 2022 11:00 PM IST
सार

इससे पहले थॉर्प और उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर लांस क्लूजनर अफगानिस्तान के हेड कोच थे। क्लूजनर का दो साल का कार्यकाल पिछले साल नवंबर में पूरा हुआ था। 

विज्ञापन
Jonathan Trott appointed as the head coach of Afghanistan mens cricket team
जोनाथन ट्रॉट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जोनाथन ट्रॉट को पुरुष टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। ट्रॉट ग्राहम को रिप्लेस करेंगे। ग्राहम इसी साल अप्रैल में अफगानिस्तान के कोच नियुक्त किए गए थे। हालांकि, वह किसी निजी कारण से टीम को ज्वाइन नहीं कर सके। ऐसे में अब ट्रॉट को हेड कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


ट्रॉट अगस्त में अफगानिस्तान के आयरलैंड दौरे पर कार्यभार संभालेंगे। उन्हें इससे पहले भी कोचिंग का अनुभव रहा है। वह इंग्लैंड के मेन्स टीम, इंग्लैंड लायंस और अंडर-19 टीम के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा ट्रॉट 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान स्कॉटलैंड के बैटिंग कंसल्टेंट भी रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर लांस क्लूजनर अफगानिस्तान के हेड कोच थे। उनका दो साल का कार्यकाल पिछले साल नवंबर में पूरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने इस पद से हटने का फैसला लिया था। 

Jonathan Trott (@Trotty) / Twitter
जोनाथन ट्रॉट

41 साल के ट्रॉट ने इंग्लैंड के लिए 52 टेस्ट, 68 वनडे और सात टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 44.08 की औसत से 3835 रन, वनडे में 51.25 की औसत से 2819 रन और टी-20 में 23 की औसत से 138 रन हैं। टेस्ट में ट्रॉट ने पांच विकेट और वनडे में दो विकेट भी झटके थे।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्रॉट के हवाले से कहा- मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे रोमांचक टीमों में से एक के कोच बनने पर उत्साहित हूं। मेरा काम अफगानिस्तान को एक टीम के रूप में विकसित करने का होगा और मुझे यह अवसर मिला इसकी मुझे खुशी है।

ट्रॉट ने कहा- मैं ऐसे खिलाड़ियों के समूह के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकता जो स्पष्ट रूप से अपने देश के क्रिकेट को ऊपर ले जाना चाहते हैं। यह अफगानिस्तान के लोगों को गौरवान्वित करेगा। आयरलैंड दौरे पर अफगानिस्तान की टीम पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

Afghanistan to host Netherlands in Qatar in January for three-match ODI  series- The New Indian Express
अफगानिस्तान की टीम
विज्ञापन

ट्रॉट ने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2007 में किया था। तब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच खेला था। वहीं, ट्रॉट ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2015 में खेला। यह एक टेस्ट मैच था और इंग्लैंड के सामने केनिंग्टन ओवल में वेस्टइंडीज की टीम थी। 

ट्रॉट के आने से निश्चित तौर पर अफगानिस्तान को काफी फायदा होगा। टीम को इस साल टी-20 वर्ल्ड कप भी खेलना है। ऐसे में ट्रॉट टीम को खिताब दिलाने में मदद कर सकते हैं। ट्रॉट की बदौलत ही इंग्लैंड की टीम 2009 और 2010 एशेज सीरीज अपने नाम करने में कामयाब हो पाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed