फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   jonathan in one day series

वन-डे सीरीज से जोनाथन, एंडरसन को आराम

Wed, 19 Dec 2012 12:03 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 19 Dec 2012 12:03 AM IST
विज्ञापन
jonathan in one day series

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ जनवरी में खेली जाने वाली वन-डे सीरीज के लिए पेसर जेम्स एंडरसन और बल्लेबाज जोनाथन ट्रोट को आराम देने का निर्णय किया है। दोनों खिलाड़ियों की जगह टीम में क्रिस वोक्स और जोस बटलर को शामिल किया गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को इस बाबत जानकारी दी।

विज्ञापन


चयनकर्ताओं ने दोनों खिलाड़ियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण उन्हें आराम देने का निर्णय किया है। इससे पहले एंडरसन को पांच वन-डे मैचों की सीरीज में केवल तीन मैचों के लिए ही चुना गया था। लेकिन भारत के खिलाफ 2-1 टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब उन्हें पूरी वन-डे सीरीज से बाहर रखा गया है। इसके अलावा स्टुअर्ट ब्रोड के चोटिल होने के बाद जो रूट को उनकी जगह टी-20 टीम में शामिल किया गया है जबकि इयान मोर्गन इस टीम के कप्तान की भूमिका संभालेंगे।
विज्ञापन


टी-20 टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), जोनी ब्रेयरस्ट्रो, टिम ब्रेसनन, डैनी ब्रिग्स, जोस बटलर, जेड डर्नबैश, एलेक्स हेल्स, माइकल लंब, स्टुअर्ट मीकर, समित पटेल, जेम्स ट्रैंडवेल, ल्युक राइट, जो रूट और जेम्स हैरिस।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन-डे टीम:
एलिस्टर कुक (कप्तान), जोनी ब्रेयरस्ट्रो, इयान बेल, टिम ब्रेसनन, डैनी ब्रिग्स, जेड डर्नबैश, स्टीवन फिन, क्रेग किसवेटर, स्टुअर्ट मीकर, इयान मोर्गन, समित पटेल, केविन पीटरसन, जेम्स ट्रैंडवेल, क्रिस वोक्स, जोस बटलर।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed