फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Johnny Mullagh becomes first Aborginal player to be inducted in Australian Cricket Hall of Fame

1877 ओवर, 831 मेडन और 245 विकेट, ऑस्ट्रेलिया की हाल ऑफ फेम में शामिल हुआ यह आदिवासी दिग्गज

Mon, 28 Dec 2020 04:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 28 Dec 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Johnny Mullagh becomes first Aborginal player to be inducted in Australian Cricket Hall of Fame
- - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पहले विदेशी दौरे पर कप्तानी करने वाले जॉनी मुलाग सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले स्थानीय आदिवासी मूल के पहले खिलाड़ी बने।

विज्ञापन


विदेशी दौरे पर जाने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान थे
मुलाग विदेशी दौरे पर जाने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान थे। उनकी अगुवाई में 1868 में टीम ने ब्रिटेन का दौरा किया था। मुलाग का असली नाम उनारिमिन था और उन्होंने 1868 में क्षेत्रीय टीम का नेतृत्व किया था। इस दौरे में उन्होंने 47 में से 45 मैच खेले थे तथा लगभग 23 की औसत से 1698 रन बनाए थे।
विज्ञापन


1877 ओवर, 831 मेडन और 245 विकेट
उन्होंने 1877 ओवर भी किए जिसमें से 831 ओवर मेडन थे और 10 की औसत से 245 विकेट लिए। अपने करियर में उन्होंने कामचलाऊ विकेटकीपर की भूमिका भी निभाई और चार स्टंपिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाग ने विश्व स्तर पर अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मार्ग प्रशस्त किया
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम के अध्यक्ष पीटर किंग ने कहा, 'जॉनी मुलाग और स्थानीय आदिवासियों की टीम ने 1868 में भविष्य के ऑस्ट्रेलियाई लोगों के लिए विश्व स्तर पर अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मार्ग प्रशस्त किया।'

जॉनी मुलग को सम्मानित करने पर गर्व है
उन्होंने कहा, 'असमानता के उस युग में टीम का प्रदर्शन उनकी कहानी को और भी उल्लेखनीय और मान्यता देने का योग्य बनाता है।' किंग ने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास और राष्ट्रीय पहचान में योगदान के लिए जॉनी मुलग को सम्मानित करने पर गर्व है।'


सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मिलेगा जॉनी मुलाग पदक
बता दें कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर (बाक्सिंग डे) से शुरू हुए दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द मैच) को जॉनी मुलाग पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed