{"_id":"6463b87b29d1f91072078041","slug":"jofra-archer-injury-big-blow-to-england-before-ashes-archer-out-of-ashes-due-to-elbow-injury-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jofra Archer Injury: एशेज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, कोहनी की चोट के कारण आर्चर एशेज से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Jofra Archer Injury: एशेज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, कोहनी की चोट के कारण आर्चर एशेज से बाहर
Tue, 16 May 2023 10:38 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 16 May 2023 10:38 PM IST
सार
ईसीबी के प्रबंध निदेशक रॉबर्ट की ने कहा, यह आर्चर के लिए निराशाजनक और परेशान करने वाला समय रहा। कोहनी की चोट फिर से उबर आने तक वह अच्छी प्रगति कर रहे थे।
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : ICC
विस्तार
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर दाहिनी कोहनी की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज शृंखला से बाहर हो गए हैं। अपनी इस चोट के कारण आर्चर 2021 से बहुत कम क्रिकेट खेल पाए हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार स्कैन से पता चला है कि उनकी कोहनी की चोट फिर से उभर आई है जिसके कारण वह गर्मियों के इस सत्र में एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाएंगे। बारबाडोस में जन्मे इस 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 2021 में अपनी कोहनी के दो ऑपरेशन करवाए थे। वह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े थे लेकिन उन्हें बीच में ही स्वदेश लौटना पड़ा।
ईसीबी के प्रबंध निदेशक रॉबर्ट की ने कहा, यह आर्चर के लिए निराशाजनक और परेशान करने वाला समय रहा। कोहनी की चोट फिर से उबर आने तक वह अच्छी प्रगति कर रहे थे। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उम्मीद है कि हम उन्हें फिर से इंग्लैंड के लिए मैच जीतते हुए देखेंगे। एशेज शृंखला के पांच टेस्ट मैचों में से पहला मैच 16 जून से खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड की टीम एक जून से लॉर्ड्स में आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी।
आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए इंग्लैंड ने मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें जॉनी बेयरस्टो को भी शामिल किया गया है। गोल्फ खेलते समय फिसल जाने के कारण बेयरस्टो की बाईं टांग में फ्रैक्चर हो गया था जिसके बाद वह अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेल पाए थे। पिछले साल ब्रेंडन मैकुलम को कोच और बेन स्टोक्स को कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद से इंग्लैंड ने अपने 12 में से 10 टेस्ट मैच जीते हैं। इससे पहले इंग्लैंड ने 17 मैचों में से केवल एक टेस्ट मैच जीता था।
विज्ञापन
आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जाक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।