फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Jofra Archer elbow injury resurfaces ahead of New Zealand Tests

आर्चर की परेशानी बढ़ी: कोहनी की चोट फिर उभरी, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना मुश्किल

Sun, 16 May 2021 04:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 May 2021 04:07 PM IST
सार

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की कोहनी की चोट फिर उभर आई है, जिसके कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में इस तेज गेंदबाज का खेलना संदिग्ध है।

विज्ञापन
Jofra Archer elbow injury resurfaces ahead of New Zealand Tests
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है। दरअसल, केंट के खिलाफ ससेक्स की ओर से काउंटी चैंपियनशिप मुकाबले में खेलते हुए उनकी कोहनी की पुरानी चोट फिर उभर आई।

विज्ञापन


26 साल का यह तेज गेंदबाज अतीत में भी कोहनी की चोट से परेशान रहा है जिसके कारण वह भारत के खिलाफ दो टेस्ट और फिर फिलहाल निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल पाए। इसके अलावा वह 2020 की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन


चोट के बाद वापसी करते हुए ससेक्स की ओर से अपना पहला प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेल रहे आर्चर ने पहली पारी में 29 रन देकर दो विकेट चटकाए। यह तेज गेंदबाज हालांकि दूसरी पारी में सिर्फ पांच ओवर ही फेंक सका और उन्होंने कोहनी में सूजन की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससेक्स के मुख्य कोच इयान सालिस्बरी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, 'अगर आप आज के दिन को देखें तो वह कल गेंदबाजी नहीं कर पाएगा। आपको ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) से पूछना होगा।' उन्होंने कहा, 'जब भी जोफ्रा गेंदबाजी नहीं कर पाता है तो एक नेतृत्वकर्ता और टीम के रूप में आप हताश होते हो। लेकिन ऐसा होता है। खेलों में लोग चोटिल होते हैं। यही जीवन है।'

सालिस्बरी ने कहा, 'वह अब भी मैदान पर उतरने का इच्छुक है क्योंकि वह चाहता है कि ससेक्स जीते। उन्हें (ईसीबी) उसे इस मैच में खेलने की स्वीकृति देनी होगी। वह हमारा खिलाड़ी नहीं है इसलिए उनसे स्वीकृति लेनी होगी।'


गौरतलब है कि इंग्लैंड को दो जून से दो टेस्ट की श्रृंखला में न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है। इस श्रृंखला के लिए मंगलवार को टीम की घोषणा होने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के बाद इंग्लैंड को भारत के खिलाफ स्वदेश में पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है जिसकी शुरुआत चार अगस्त से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed